CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कई दिनों से स्थिर हैं, लेकिन सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चुनिंदा शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। रसोई ईंधन और वाहनों के लिए सीएनजी मौजूद कराने वाली नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर में कीमतों में औसतन 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद नई दरें लागू हुई हैं।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों के हवाले से कीमतों में यह बदलाव इनपुट और खरीद लागत की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच परिचालन स्थिरता बनाए रखने के लिए किया गया है। आईजीएल प्राकृतिक गैस खरीद के रुझानों, वैश्विक कीमतों और सरकारी नीतियों के आधार पर समय-समय पर सीएनजी की कीमतों की समीक्षा करता है।
अब किस शहर में क्या हैं दाम?
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। IGL के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा (GA) में CNG की कीमतें 84.70 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। कानपुर (GA) में CNG की कीमतें 87.92 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 88.92 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। हापुड़ को छोड़कर, गाजियाबाद (GA) में CNG अब 84.70 रुपये प्रति किलोग्राम की बजाय 85.70 रुपये प्रति किलोग्राम पर मौजूद होगी।
कीमतें क्यों बढ़ाई गईं?
आईजीएल ने कहा कि इन मूल्य संशोधनों का उद्देश्य इनपुट लागत में उतार-चढ़ाव के बीच परिचालन स्थिरता बनाए रखना है। आईजीएल प्राकृतिक गैस खरीद लागत और सरकारी नीतियों में बदलाव के अनुसार समय-समय पर सीएनजी की कीमतों की समीक्षा करता है। वर्तमान में, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और कानपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों में सीएनजी की कीमतें बिना बदलाव के बनी हुई हैं। गौरतलब है कि आईजीएल दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 70 लाख से ज्यादा वाहनों को सीएनजी की सप्लाई करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
