नई दिल्ली, अप्रैल 23। महंगाई की चौतरफा मार आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रही है। खास कर पेट्रोल-डीजल और इनके बाद सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) तथा पीएनजी (पाइप्ड प्राकृतिक गैस) का महंगा होना लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहा है। दिल्ली और बाकी एनसीआर में हाल के दिनों में कई बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की बढ़ोतरी हुई है। इन शहरों के अलावा अब यूपी के अन्य राज्यों में भी आज से ही सीएनजी-पीएनजी की कीमतें बढ़ाई गयी हैं। आगे जानिए किन शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
इन शहरों में महंगी हुई सीएनजी-पीएनजी
बता दें कि लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गयी है। ये बढ़ोतरी ग्रीन गैस लिमिटेड ने की है। 22 दिनों के अंदर सीएनजी और पीएनजी के दाम दूसरी बार बढ़े हैं। नये रेट शनिवार सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं। गौरतलब है कि लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी के दाम 3 रु प्रति बढ़ाए गए हैं। ये अब 83.80 प्रति किलो हो गई है। अभी तक इसका रेट 80.80 प्रति किलो था। वहीं अयोध्या में सीएनजी का दाम बढ़ा कर 84.25 रु प्रति किलो कर दिया गया है।
पीएनजी के दाम
पीएनजी के दाम लखनऊ में बढ़ाए गए हैं। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) वो गैस होती है जो घर की रसोई तक पाइप के जरिए आती है। इसकी कीमतों में दो रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गयी है। लखनऊ में पीएनजी 47 रुपए एससीएम मिलेगी, जो अभी तक 45 रु एससीएम में मिल रही थी।
क्यों बढ़े दाम
कंपनी को नेचुरल गैस की खरीदारी मूल्य में वृद्धि के कारण सीएनजी-पीएनजी के दामों में इजाफा करना पड़ा है। ग्रीन गैस के एजीएम (मर्केटिंग) प्रवीण सिंह के अनुसार नेचुरल गैस के कीमतों में करीब 110 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। दूसरी तरफ गैस की सप्लाई में 15 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है। तीसरा फैक्टर है रूस-यूक्रेन युद्ध।
बिक्री और खपत बढ़ी
प्रवीण सिंह के अनुसार सीएनजी की बिक्री और पीएनजी की खपत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बिक्री में वृद्धि के कई कारण हैं, जिनमें स्कूलों का खुलना शामिल है। बताते चलें कि गत दो वर्षो में सीएनजी के दामों में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसी दौरान पीएनजी के दामों में करीब 60 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
कहां से कहां पहुंचे रेट
दो साल पहले 4 अप्रैल 2020 को सीएनजी का रेट 59.50 रु प्रति किलो था। मगर ये अब 83.80 प्रति किलो पर पहुंच गयी है। वहीं 2 साल पहले पीएनजी रसोई गैस 29.50 रु एससीएम पर थी। इसके दाम बढ़ कर अब 47 रु एससीएम हो गए हैं।
दिल्ली में रेट
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 14 अप्रैल 2022 को सुबह 6 बजे से सीएनजी और सीएनजी की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की थी। प्राकृतिक गैस सप्लायर ने सीएनजी की कीमत 2.50 रुपये प्रति बढ़ा दी थी और ये कीमत 69.11 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ कर 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications