CNG-PNG Prices in Mumbai: 9 जुलाई की सुबह-सुबह मुंबईकरों को जोरदार झटका लगा है. भारी बारिश से बदहाल आर्थिक राजधानी में CNG और PNG के भाव बढ़ गए हैं. गैस डिस्ट्रिब्युशन कंपनी महानगर गैस ने आज से नई दरें लागू कर दी है. इसके तहत CNG और PNG की कीमतों में इजाफा किया है.
1 किलोग्राम CNG की कीमतें 1.50 रुपए बढ़ा दी है. PNG की कीमतें भी 1 रुपए प्रति SCM बढ़ा दी गई हैं. CNG और PNG की कीमतों में इजाफा होने से गाड़ी चलाना और खाना बनाना महंगा हो जाएगा. नतीजनत, मुंबईकरों का बजट बढ़ गया है.
क्या हैं CNG और PNG की नई दरें?
महानगर गैस की ओर से गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद टैक्स समेत 1 किलोग्राम CNG का भाव 75 रुपए हो गई है. नई दरें लागू होने के बाद लोगों को अब घरेलू PNG 48 रुपए प्रति SCM में मिलेगी. CNG और PNG की नई दरें मुंबई और इसके आस-पास के एरिया में लागू होगी.
सरकारी कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कीमतों में बदलाव के बाद भी मुंबई में मौजूदा मूल्य स्तरों पर पेट्रोल और डीजल की तुलना में MGL की CNG क्रमशः लगभग 50% और 17% की आकर्षक बचत प्रदान करती है. जबकि घरेलू PNG ग्राहकों को बेजोड़ सुविधा, सुरक्षा, विश्वसनीयता और पर्यावरण मित्रता प्रदान करती रहती है. कंपनी ने आगे कहा कि कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के बाद भी MGL की CNG और घरेलू PNG की कीमत देश में सबसे कम में से एक है.

मुंबई में क्यों बढ़ी PNG-CNG के भाव?
महानगर गैस ने मुंबई में CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया. इसमें कहा कि CNG और घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (PNG) सेगमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने और घरेलू गैस आवंटन में और कमी के कारण MGL मार्केट प्राइस पर अतिरिक्त प्राकृतिक गैस (आयातित LNG) प्राप्त कर रही है, जिसकी वजह से गैस की लागत बढ़ गई है.
राजधानी दिल्ली में भी बढ़ी थी कीमतें
मुंबई से पहले CNG की कीमतें राजधानी दिल्ली में भी कीमतों में इजाफा हुआ था. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 75.09 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी थी. हालांकि, उसने PNG दरों में छेड़छाड़ नहीं की थी, जो अभी भी 48.59 रुपए प्रति SCM है. दिल्ली में बढ़े हुए 22 जून को लागू हो गई हैं.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
