नई दिल्ली, मई 21। लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं लग रही है। रोज किसी न किसी चीज के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसा ही फिर से सीएनजी के साथ हुआ है। आज से देश के कई शहरों में जीएनजी फिर से महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस ने दिल्ली, एनसीआर में आज से बढ़े हुए दाम लागू कर दिए हैं। आइये जानते हैं कि कहां कितनी महंगी की गई है सीएनजी। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी का रेट बढ़ाया गया था।
2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं दाम
सीएनजी के रेट में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़त की गई है। आज इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का बढ़ा हुआ दाम 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में सीएनजी का बढ़ाहुआ दाम अब 83.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यह बढ़े हुए रेट आज सुबह छह बजे से लागू हो गए हैं।
जानिए अन्य शहरों में कितना हो गया है महंगा होने के बाद सीएनजी का दाम
आज हुई सीएनजी के दाम में बढोत्तरी के बाद मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी का रेट 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं रेवाड़ी में सीएनजी का दाम बढ़कर 86.07 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
मई में सीएनजी के दाम में दूसरी बढ़ोत्तरी
मई में यह सीएनजी के दाम में दूसरी बार बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे। 15 मई 2022 को भी सीएनजी का दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाया गया था। वहीं इससे पहले अप्रैल 2022 में सीएनजी के दाम में साढ़े सात रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस प्रकार से अप्रैल और मई में अब तक सीएनजी का रेट 11.50 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो चुका है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications