Discount on CNG Cars : काफी लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए हैं। ये पेट्रोल और डीजल वाहना मालिकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं, क्योंकि इससे उनका वाहन इस्तेमाल करने का खर्च बढ़ गया। महंगे पेट्रोल-डीजल के कारण लोग अब सीएनजी कारें खरीद रहे हैं। पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी सस्ती है। साथ ही सीएनजी कारें पेट्रोल की तुलना में अधिक माइलेज देती हैं। मगर सीएनजी कारों की कीमत शायद आपको परेशान कर सकती हैं। आगे हम आपको सस्ती सीएनजी कारों और उन पर मिल रहे डिस्काउंट की जानकारी देंगे।

सीएनजी के दाम
इस समय देखा जाए तो सीएनजी भी काफी महंगी है। कई शहरों में इसके रेट 80 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गए हैं। पर बावजूद इसके यह पेट्रोल से कम कीमत पर उपलब्ध है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की कीमत पर मिल रहा है। अब जानते हैं देश में बिकने वाली सबसे सस्ती सीएनजी कारों के बारे में।
मारुति ऑल्टो सीएनजी
मारुति ऑल्टो सीएनजी की शुरुआती कीमत 3.39 लाख रु है, जबकि इस कार का अधिकतम रेट 5.03 लाख रु है। ये रेट एक्स-शोरूम दिल्ली का है। इस कार पर 36000 रु तक की छूट मिल रही है। मारुति के दावे के मुताबिक ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 31.59 किलोमीटर तक का माइलेज देने की क्षमता रखता है। ये कार 796 सीसी के इंजन से लैस है, जो 35.3 किलोवाट पावर और 69 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकती है।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी की शुरुआती कीमत 4.25 लाख रु है, जो 6.10 लाख रु तक जाती है। ये कार 31.2 किमी का माइलेज दे सकती है। एस-प्रेसो 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 59 पीएस पावर और 78 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार पर अधिकतम 56000 रु तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा टियागो सीएनजी
टाटा टियागो पर 25 हजार रु की छूट दी जा रही है। इसने इस कार का सीएनजी वर्जन इसी साल पेश किया था। कंपनी की ये कार कुल 5 वेरिएंट में सीएनजी किट के साथ आती है। टाटा टियागो की शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये और अधिकतम 7.82 लाख रुपये है। यह कीमतें एक्स शोरूम, दिल्ली की हैं। ये कार 26 किमी से अधिक का माइलेज दे सकती है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी
मारुति की सेलेरियो की कीमत 5.25 लाख रु से 7 लाख रु तक है। ये कार 35.6 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देने की क्षमता रखती है। ये कार 998 सीसी के इंजन से लैस है। ये इंजन जो 57 एचपी की पावर और 82.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
मारुति वैगनआर
एक मारुति की सीएनजी कार काफी पसंद की जाती है। ये है मारुति सुजुकी वैगनआर। इस कार को कंपनी दो वेरिएंट सीएनजी विकल्पों में पेश करती है, एलएक्सआई सीएनजी की कीमत 6.42 लाख रुपये और वीएक्सआई सीएनजी 6.86 लाख (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं)। यह 34.04 किमी/किलोग्राम की माइलेज देने की क्षमता रखती है। इस कार पर भी अक्टूबर में छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications