नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के बाद जबरदस्त रिकवरी दिखाई है। पिछले महीने यानी अगस्त 2020 में कंपनी 1,24,624 कारें बेचीं। कंपनी ने कारों की बिक्री के मामले में साल-दर-साल आधार पर 15.3 प्रतिशत और जुलाई के मुकाबले 17.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। अपनी सेल्स की इसी रफ्तार को बनाए रखने के लिए मारुति सितंबर में भी अपनी कारों पर कुछ आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दे रही है। पेट्रोल के साथ-साथ मारुति अपनी सीएनजी कारों पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। पेट्रोल की उच्च कीमतों के बीच सीएनजी कार बढ़िया ऑप्शन रहेगा। आइए जानते हैं मारुति की कौन-कौन सी सीएनजी कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति ऑल्टो पर 38000 रु बचाने का मौका
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी ऑल्टो 800 के सीएनजी वेरिएंट पर 38000 रु बचाने का मौका दे रही है। इसमें आपको 18000 रु कैश डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ऑल्टो पर आपको 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आप ऑल्टो 800 का पेट्रोल वेरिएंट ही खरीदना चाहते हैं तो भी आपको कुल 38000 रु का ही फायदा होगा। आइए जानते हैं मारुति की और कौन सी सीएनजी कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट।
मारुति एस-प्रेसो 45000 रु का डिस्काउंट
मारुति की एक और सीएनजी कार एस-प्रेसो पर आपके पास 45000 रु तक का डिस्काउंट पाने का मौका है। एस-प्रेसो पर आपको 20000 रु के कैश डिस्काउंट के साथ ही इतने ही रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। ऑल्टो की ही तरह एस-प्रेसो के पेट्रोल वेरिएंट पर भी आपको ये डिस्काउंट मिल जाएगा। एस-प्रेसो एक फैमिली कार है, जिसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 3.70 लाख रु है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो पर बचाएं पूरे 50000 रु
मारुति सुजुकी सिलेरियो पर 50000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 25000 रु का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा आपको सिलेरियो पर 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सिलेरियो की शुरुआती कीमत 5.30 लाख रु है। सिलेरियो 23.1 से 31.79 किमी तक का माइलेज देती है। इसमें 998 सीसी का इंजन दिया गया है।
मारुति वैगनआर पर 40000 रु का डिस्काउंट
मारुति की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कारों में से एक वैगनआर पर 35000 रु का डिस्काउंट है। इसमें 15000 रु के कैश डिस्काउंट के अलावा 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वैगनआर के पेट्रोल वेरिएंट पर 35000 रु का डिस्काउंट लिया जा सकता है। वैगनआर मारुति की खास हैचबैक कार है। वैगनआर आपको फैक्टरी फिटेड सीएनजी सुविधा के साथ मिलती है। इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 5.25 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी वैगनआर में 998 से लेकर 1197 सीसी तक का इंजन दिया गया है।
मारुति ईको पर 35000 रु का डिस्काउंट
मारुति ईको पर भी 35000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ईको के सीएनजी और पेट्रोल दोनों वेरिएंट पर आपको 35000 रु का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसमें 10000 रु के कैश डिस्काउंट के अलावा 20000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 30 सितंबर तक ही मिल सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications