
CNG : इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने आज यानी 17 दिसंबर (शनिवार) सुबह 6 बजे से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब आपको दिल्ली में 1 किलो सीएनजी को भरवाना है, तो फिर उसके लिए आपको 79.56 रुपये खर्च करने होंगे। आईजीएल की तरफ से आज से सीएनजी की नई कीमतों को लागू कर दिया गया है। अप्रैल 2022 तक सीएनजी की कीमतें 60 रुपये प्रति किलो रही थी, जिसकी कीमतें अब तक बढ़कर 79.56 रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी हैं। इस बार सीएनसी की कीमतों में 95 पैसे का इजाफा किया गया है। आईजीएल की तरफ से कहा गया हैं कि सीएनजी की कीमतों में जो इजाफा किया गया हैं। इसकी वजह नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी आना है।
सीएनजी कहां कितना महंगा हुआ
- दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किग्रा है।
- गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतें 87.89 रुपये प्रति किग्रा है।
- रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 89.57 रुपये प्रति किग्रा है।
- करनाल और कैथल में सीएनजी 88.22 रुपये प्रति किग्रा है।
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किग्रा है।
- अजमेर, पाली, राजसमंद में सीएनजी की कीमत 89.83 रुपये प्रति किलो है।
- मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में सीएनजी की 86.79 रुपये प्रति किग्रा है।
- कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महंगाई
17 दिसंबर को एक बार फिर सीएनजी के दाम में इजाफा किया गया है। नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा हैं। जिसके बाद सीएनजी के दाम में इजाफा किया गया है। इसके पहले सीएनजी की कीमतों में 8 अक्टूबर को इजाफा किया गया था। उस समय सीएनजी के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
ऑटो, कैब के किराए में इजाफा हो सकता है
अगर हम सीएनजी के पिछले आंकड़ों को देखें, तो अप्रैल के महीनें में सीएनजी के जो रेट थे। वो 60 रुपये प्रति किलो रही थी। मार्च के महीने से अब तक कई बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ये 15वीं बार हैं। जब सीएनजी की कीमतों को बढ़ाया गया हैं। पिछले 10 महीनों में सीएनजी की कीमत 23.55 रुपए तक बढ़ गई है। अब सीएनजी के दामों में जो इजाफा हुआ है। इसकी वजह से आपके लिए सफर महंगा हो जाएगा। ऑटो, कैब के किराए में इजाफा हो सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
