CNG Price Hike: आज से दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। इसके चलते इन इलाकों में रहने वालों को सीएनजी से चलने वाले वाहन को चलाना महंगा पड़ेगा। आज गुरुवार से दिल्ली, एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी का दाम 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा गया है।
हालांकि हरियाणा के रेवाड़ी में कीमत 1 रुपये कम की गई है। दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दामों में बदलाव के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार बढ़ी हुई कीमतें 23 नवंबर की सुबह से ही लागू हो गई हैं।

आज की इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। नोएडा में 1 किलोग्राम सीएनजी के लिए अब ग्राहकों को 81.20 रुपये देने होंगे। इसी तरह ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद एवं हापुड़ में सीएनजी का दाम 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा रेवाड़ी में रेट 81.20 रुपये हो गया है।
वहीं इससे पहले अगस्त 2023 में भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस वक्त भी सीएनजी 1 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी की गई थी। हालांकि जुलाई में सीनएजी की कीमत घटाई गई थी।
सीएनजी वान का माइलेज बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके
टायर प्रेशर मेंटेन करें: सुनिश्चित करें कि आपकी कार के टायरों में ठीक से हवा भरी हुई है। कम हवा होने के कारण टायर रोलिंग प्रतिरोध को बढ़ा सकते हैं, जिससे फ्यूल एफीशियंसी कम हो सकती है। ऐसे में टायर प्रेशर मेंटेन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
सलीके से ड्राइव करें: अगर आप कार को पार्क कर रहे हैं या लंबे समय तक इंतजार कर रहे हैं, तो इंजन को चलते रहने देने के बजाय उसे बंद कर देना सबसे अच्छा है। निष्क्रिय गति से बिना किसी वास्तविक लाभ के ईंधन की खपत होती है। अपनी कार का वजन कम करने के लिए उसमें से अनावश्यक वस्तुएं हटा दें। अतिरिक्त वजन इंजन पर दबाव डालता है और कार का माइलेज कम कर देता है।
एयर फिल्टर और क्लच की स्थिति पर नजर रखें: अपनी सीएनजी कार के लिए अनुशंसित रखरखाव अनुसूची का पालन करें। सुनिश्चित करें कि एयर फिल्टर को नियमित रूप से साफ किया जाए या जरूरत पड़ने पर इसे बदला जाए। समय-समय पर ये भी जांचे कि कार का क्लच ठीक से काम कर रहा है, क्योंकि घिसा हुआ क्लच वाहन के माइलेज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
वहीं यदि आप भी सीएनजी गाड़ी फिलिंग के लिए जाते होंगे तो आपको कार से नीचे उतर कर खड़े होने को कहा जाता होगा। कार में बैठ कर सीएनजी भरवाना आपके लिए जान का खतरा तक हो सकता है। सीएनजी कंप्रैस्ड गैस होती है तो कई बार ट्रैंप्रेचर के बढ़ने पर ये तेजी से फैल सकती है यानि इसका वॉल्यूम बढ़ सकता है। ऐसे में ये सीएनजी की टंकी को फाड़ कर बाहर आ सकती है। ऐसा होने पर तेज धमाका होगा और इसमें आग भी लग सकती है। यदि सीएनजी किट में कहीं पर लीकेज है जो आपको पता नहीं चल सका है वो फिलिंग के दौरान बढ़ सकता है। ऐसे में इस लीक से निकलने वाली गैस आग पकड़ सकती है। यही कारण है कि लोगों को सीएनजी भरवाते वक्त वाहन से उतरने को कहा जाता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
