नई दिल्ली, अक्टूबर 13। 12 दिन के अंदर सीएनजी और पीएनजी के रेट फिर से बढ़ा दिए गए हैं। आज अचानक एक ट्विट कर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएस) ने दिल्ली सहित कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के रेट बढा दिए हैं। यह रेट आज सुबह 6 बजे से बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 49.76 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं दिल्ली में पीएनजी का नया रेट 35.11 रुपये प्रति एससीएम हो गया है। वहीं इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि अगर ग्राहक आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप से सेल्फ बिलिंग विकल्प का इस्तेमाल कर भुगतान करेंगे तो उनको पीएनजी की कीमत में 15 रुपये की छूट दी जाएगी।
जानिए अन्य शहरों में सीएनजी के नए रेट
- अजमेर, पाली और राजसामंद में इस बढ़त के बाद नए रेट 65.02 रुपये प्रति किलो
- कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में इस बढ़त के बाद नए रेट 66.54 रुपये प्रति किलो
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इस बढ़त के बाद नए रेट 56.02 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम में इस बढ़त के बाद नए रेट 58.20 रुपये प्रति किलो
- रेवाड़ी में इस बढ़त के बाद नए रेट 58.90 रुपये प्रति किलो
- करनाल और कैथल में इस बढ़त के बाद नए रेट 57.10 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में इस बढ़त के बाद नए रेट 63.28 रुपये प्रति किलो
अब ये हैं पीएनजी की नई कीमत
आज से ही दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में पीएनजी का बढ़ा हुआ रेट भी लागू हो गया है। अब दिल्ली में पीएनजी का नया रेट 35.11 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इस बढ़त के बाद नए रेट 34.86 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
- गुरुग्राम में इस बढ़त के बाद नए रेट 33.31 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
- रेवाड़ी और करनाल में इस बढ़त के बाद नए रेट 33.92 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में इस बढ़त के बाद नए रेट 38.37 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
गैस सिलेंडर पहले ही हो चुका है महंगा
इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियां घरेलू गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा चुकी हैं। इन सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अक्टूबर 2021 को एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाया था। इसके तहत प्रति सिलेंडर के रेट 15 रुपये बढ़ा दिया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के रेट में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का रेट 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।
जानिए आज के पेट्रोल और डीजल के दाम
ये हैं चारों महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल के रेट
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.09 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 96.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 101.03 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.69 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications