नई दिल्ली, अक्टूबर 4। हर तरफ महंगाई बढ़ने की खबरें आ रही हैं। यह बात अलग है कि डीजल और पेट्रोल के रेट काफी समय से नहीं बदले हैं, लेकिन सीएनजी और पीएनजी के रेट कई बार बदल चुके हैं। आज भी सीएनजी और पीएनजी और महंगी हुई। इससे वाहन चलाना और खाना बनाना दोनों महंगा हो जाएगा। आज मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यह बढ़े हुए दाम आज से ही लागू भी हो गए हैं। वहीं आशंका है कि दिल्ली सहित देश के अन्य भागों में जल्द ही सीएनजी और पीएनजी के रेट बढ़ाए जा सकते हैं।
जानिए कितना बढ़े दाम
सिटी गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने मुम्बई में सीएनजी के दाम 6 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए हैं। वहीं पाइप के माध्यम से खाना बनाने के लिए घरों में दी जाने वाली पीएनजी के दाम में 4 रुपये प्रति यूनिट की बढ़त की गई है। नई कीमतें लागू भी हो गई हैं। अब सीएनजी का रिटेल प्राइस 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं पीएनजी का दाम 52.50 रुपये प्रति एससीएम हो गया है।
साल में दो बार होती है रेट की समीक्षा
सरकार साल में दो बार गैस की कीमतों के रेट की समीक्षा करती है। एक बार साल में 1 अप्रैल को और दूसरी बार यह समीक्षा 30 सितंबर को की जाती है। महानगर गैस कंपनी का कहना है कि इस बढ़त के बाद सीएनजी और पेट्रोल के बीच मूल्य बचत घटकर केवल 45 फीसदी बची है। वहीं पीएनजी और एलपीजी के बीच यह अंतर केवल 11 फीसदी बचा है।
सरकार ने बढ़ाए हैं प्राकृतिक गैस के 40 फीसदी दाम
केन्द्र सरकार ने 1 अक्टूबर से प्राकृतिक गैस की कीमतों में 40 फीसदी की बढ़त की है। इसके चलते महानगर गैस को दाम बढ़ाने पड़े हैं। सरकार ने 1 अक्टूबर से अगले 6 माह के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 40 फीसदी की वृद्धि की है। इससे पहले 1 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का हवाला देते हुए गैस के दाम 110 फीसदी बढ़ाए गए थे। सरकार ने पिछले सप्ताह पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिए भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट से बढ़ाकर 8.57 डॉलर प्रति इकाई किया है। वहीं, मुश्किल क्षेत्रों से निकाली जाने वाली गैस की कीमत 9.92 डॉलर से बढ़ाकर 12.6 डॉलर प्रति इकाई कर दी गई।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
