
UP Govt : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृभूमि योजना को अभी ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया है। अब इस योजना को हम शहरी क्षेत्र में भी लागू करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि इससे दो तरह के कार्य होंगे। पहला तो व्यक्ति अपनी जड़ों के साथ जुड़ेगा, दूसरा वह अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर पाएगा।
शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य मंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत 370 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों को पुरस्कार वितरण, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत 3,145 ग्राम पंचायतों सचिवों को लैपटॉप वितरण किया। इसके साथ ही यूपी मातृभूमि योजना का शुभारम्भ किया।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग को एक ऐसा मैकेनिज्म विकसित करने को कहा है जिसके जरिए से पैसा देने वाले व्यक्ति को उसकी एक-एक पाई का हिसाब दिया जा सके।
योजना में सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत पैसा अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की सोच रखने वाला व्यक्ति देगा और 40 प्रतिशत पैसा और भूमि प्रदेश सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानव ईश्वर की सबसे बेहतर कृति है। इस लिए उसके मन में अपनी मात्र भूमि के लिए आदर का भाव रहता है। लगभग सभी व्यक्ति के मन में अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव होता है। उन्होने कहा कि जरुरत उसे जोड़ने की है उसके मन में विश्वास पैदा करने की है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से 10 नगर निगम स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे हैं। वही, 7 नगर निगमों को हमारी सरकार हमारी सरकार राज्य स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट नगर निगम के रूप में विकसित कर रही है।
सीएम योगी की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी ने ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बताया है। इनके विकास के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी पैसा दिया जा रहा है और राज्य सरकार की तरफ से भी पैसा दिया जा रहा है।
हमें विकास के जो कार्य है। इन कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। इससे लोग आपके कार्य काल को स्मरणीय मानेंगे।
उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था, ग्राम सचिवालय, ऑप्टिकल फाइबर, अच्छी सड़कें, एलइडी स्ट्रीट लाइट, कंप्यूटर ऑपरेटर, बीसी सखी जैसी कई योजनाओं के जरिए हमारी सरकार प्रदेश के ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बना रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications