
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर फिर नए लाउड स्पीकर लगाए जाने और उनकी मानक से ज्यादा ध्वनि को काफी गंभीरता से लिया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों को कहा गया है कि वे अभियान चलाएं और धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की ध्वनि को पहले की तरह ही मानक के अनुरूप नियंत्रित कराई जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ महिने पहले सहज संवाद के जरिए से धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर को हटाया गया था।
उन्होंने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए लोगों ने अपनी इच्छा से लाउड स्पीकर को हटाया था। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि कई जिलों में दौरे के वक्त उन्होंने अनुभव किया कि कुछ जिलों में फिर से लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल ही उनसे संपर्क कर आदर्श स्थिति को स्थापित करें उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से रोक लगाई जाए और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का 100 फीसदी से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी भी मांगलिक कार्य से पहले म्यूजिक सिस्टम संचालकों से संवाद कायम करें किसी को भी अव्यवस्था फैलाने की छूट नहीं मिलनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव व ईद के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद बुधवार रात को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में निकलकर सभी व्यवस्थाओं को देखने वह नियमित समीक्षा के निर्देश भी दिए। सीएम योगी ने उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग की समीक्षा भी की।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोन, रेंज व जिला स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी व फील्ड में तैनात कर्मी जनसमस्याओं के निस्तारण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता दें।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications