MP Govt : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जुलाई को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला पुलिस कर्मचारियों को स्कूटर वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि पुलिस विभाग में 30 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। सीएम को इस घोषणा से जो महिला पुलिस की तैयारी कर रही है। उनमें खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी को न्याय के बिना न देश आगे बढ़ सकता है और न राज्य आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से में यह तय किया है कि पुलिस विभाग में 30 फीसदी बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि आज पुलिस विभाग में काम करने वाली बेटियां पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना उत्तरदायित्व निभाकर स्वयं को सिद्ध कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल के महिला थानों में तैनात महिलाओं को स्कूटर का वितरण किया गया। जिसके तहत वह उर्जा महिला हेल्प डेस्क दो पहिया फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम ने महिला पुलिस को स्कूटर वितरित किए।
इसके बाद महिला पुलिस स्कूटर चलाती हुई रैली बनाकर निकली। यह स्कूटर रैली लाल परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर कंट्रोल रूम चौराहा, गांधी पार्क, रोशनपुरा होते हुए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की बेटियों की पुलिस विभाग में 30 फीसदी पदों पर भर्ती की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला पुलिस कर्मचारियों को दिए गए स्कूटर से मीडिया पुलिस को अपराधों पर नियंत्रण करने में काफी सुविधा मिलेगी क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत मौके पर बेहद ही आसानी से पहुंच जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications