MP Government : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सिंगरौली जिले के सराई में आयोजित कार्यक्रम में 672 करोड़ रु से ज्यादा लागत की रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।
इस योजना के पूरे होने पर क्षेत्र के 126 ग्रामों के किसानों की 38,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। इस महत्वाकांक्षी ऐलान के बाद सीएम चौहान ने मुख्य मंत्री चरण पादुका योजना चलाने का भी ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से ऐलान की गई इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक भाई बहनों को साड़ी, पानी की कुप्पी और जूते आदि दिए जायेंगे। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से यह भी कहा गया है कि काफी बड़ी संख्या में छाते खरीदने में परेशानी आ रही थी। इसी वजह से अलग से छाते लिए 200 रु की राशि दी जाएगी।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अमीर और गरीब दोनों की जरूरत है लेकिन गरीब सबसे अधिक सरकार के भरोसे रहता है, इसी वजह से सरकार की तरफ से वक्त वक्त पर गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर बेगा जनजाति को अति पिछड़ी जनजाति की सूची में शामिल करने की भी घोषणा कर दी।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेंदूपत्ता संग्राहक भाई बहनों के लिए मुख्य मंत्री चरण पादुका योजना शुरू करने के साथ सीएम ने खुद तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल और जूते पहनाए।
मंच से मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा है कि इस योजना का फायदा व्यापक स्तर पर दिया जायेगा लेकिन प्रतीकात्मक रूप से कुछ लोगों को पहनाई गई है। जब सीएम ने खुद चप्पल पहना ही तो नागरिकों ने तालियां बजाकर योजना का स्वागत किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
