MP: प्रदेश में किसानों को स्थायी कृषि पंप कनेक्शन दिए जाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का श्रीगणेश किया। सीएम शिवराज ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 11 केवी लाइन का विस्तार और 3 हॉर्स पावर या ज्यादा क्षमता के कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत का सिर्फ 50 फीसदी किसान को वहन करना होगा बाकी 50 फीसदी राशि सरकार देगी।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि योजना के लिए आवेदन की प्रोसेस शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता ही नहीं बल्कि जीवनदाता भी हैं।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि किसानों के प्रयास और मेहनत से राज्य ने कृषि के क्षेत्र में कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सीएम चौहान ने कहा कि हमने राज्य में अन्न के भंडार भरे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भी किसानों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है पहले किसानों को 15 से 16 ब्याज पर कर्ज मिलता था। हमने शुरुआत पर ब्याज दर को घटाकर 7 फीसदी, फिर 5 फीसदी, फिर 3 फीसदी और बाद में शून्य फीसदी ब्याज पर किसानों को लोन देने का निर्णय किया।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक वक्त था जब बिजली केवल 3 घंटे से 4 घंटे उपलब्ध होती थी। बिजली का कुल उत्पादन 2 हजार 900 मेगावाट था। प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि आज प्रदेश में 29 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई की क्षमता भी बढ़कर 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 47 लाख हेक्टेयर हो गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
