MP : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आचार संहिता लागू होने से पहले बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, तीनों जगह बैतूल, पन्ना और कटनी में 100-100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडीकल कॉलेज बनाया जायेगा। नेशनल मेडिकल काउंसलिंग के नियमों के मुताबिक इन कॉलेजों की स्थापना की जायेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल मेडिकल काउंसलिंग के नए नियमों के अनुसार, चिकित्सा महाविद्यालय हेतु 25 एकड़ से ज्यादा जमीन जिला चिकित्सालय के 10 किमी के भीतर होनी जरूरी है।
इसे लेकर प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स अकाउंट ( पूर्व में ट्विटर ) में जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 'जो वादा किया, वो निभाया! मैंने वचन दिया था कि पन्ना, बैतूल और कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे।
उन्होंने कहा कि आज मुझे यह बताते हुए आनंद हो रहा है कि तीनों जिलों में 100 एम बी. बी. एस. सीट प्रवेश क्षमता के मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु राज्य शासन ने सिद्धांत निर्णय ले लिया है।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा प्रदेश उन्नति के पथ पर अविराम आगे बढ़े और नागरिकों की लाइफ सुखद एवं सिंपल हो, यही मेरी हमेशा कोशिश है और यही मेरा संकल्प है।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर में जनता के बीच पहुंचकर एक बात फिर भावुक हो गए और मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि में अपने आप को काफी बड़ा भाग्यशाली मानता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता से मुझे हमेशा ही एक परिवार के सदस्य की तरह हमेशा ही प्यार मिला।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि इस प्यार का कर्ज में उनकी सेवा करके चुकता रहूंगा। ये मेरा वादा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
