MP Govt : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तुलसी नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस 180 करोड़ रु की लागत से नव निर्मित वन भवन का लोकार्पण किया। 27 जुलाई 2008 को मुख्य मंत्री नेइस भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत करने के लिए भूमि पूजन किया था।
प्रदेश के मुख्य मंत्री ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट है, उन्होंने कहा कि इसको टाइगर स्टेट बनाने और बनाए रखने के लिए वन विभाग का हृदय से अभिनंदन करता हूं। सीएम ने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है कि हम लेपर्ड, घड़ियाल, टाइगर, वल्चर और चीता स्टेट भी हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए बहुत ही प्रसन्नता है कि वन विभाग ने हमारे दूधराज की संख्या भी बढ़ाई है, जो हमारे प्रदेश का राज्य पक्षी है।
उन्होंने कहा कि नया वन भवन बेहद ही सुन्दर बना है। इतना सुंदर भवन प्रदेश में दूसरा नहीं है। सीएम ने कहा कि मैं एमपी के वन विभाग को बधाई देता हूं। हमारे वन विभाग ने पर्यावरण के संरक्षण में जरुरी भूमिका का निर्वाह किया है।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सभी अभिनंदन के पात्र है। उन्होंने कहा कि हमने जंगल, वन और वन्य प्राणी बचाएं हैं। हमने राज्य के 1 हजार 152 ग्रामों में 4.41 लाख हेक्टेयर बिगड़े वन क्षेत्र को पूर्ण रूप से अच्छे वन की श्रेणी में शामिल किया है। सीएम चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट को लागू करने में वन विभाग ने जो सहयोग दिया है, उसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
वन और जनजातीयों के बीच गहरा संबंध है। एक तरफ हम वन बचाएं तो वहीं, दूसरी तरफ वनों में रहने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों की जिंदगी में खुशहाली लाने का जरिया भी बनें।
वन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह, वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डावर, बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया अन्य भी उपस्थित रहें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications