MP: भोपाल में भव्य महाराणा प्रताप स्मारक बनाया जाएगा। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप स्मारक के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित कई नेतागण मौजूद रहे।
सीएम शिवराज ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के भव्य स्मारक का भूमि पूजन कर ऐसा लग रहा है जैसे मेरा जीवन और सीएम बनना सार्थक हो गया। उन्होंने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा। महाराणा प्रताप जी का नाम अमर रहेगा।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनके नाम से मुगल कापते थे। जिन्होंने अकबर की सेना को घुटनों पर ला दिया था, 72 किलो का कवच पहन कर और 80 किलों का भाला लिए दुश्मनों को चारों खाने चित करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। सीएम ने कहा कि महाराणा प्रताप 72 किलो का कवच पहनते थे और मेरा तो वजन ही 72 किलो है।
खास बातें
यह संरचना कुंभलगढ़ दुर्ग से प्रेरित होगी। 20 फिट ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना होगी। यह पर साथ ही मेवाड़ वंश के वीरों के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी भी लगेगी। इसके साथ ही महाराणा प्रताप द्वारा वन में व्यतीत किए गए कालखंड का प्रदर्शन किया जायेगा।
इतना ही नहीं यह पर चित्तौड़ में महाराणा कुम्भा द्वारा बनाये गये विजय स्तंभ की प्रतिकृति भी बनाया जायेगा। यह पर एक आकाशीय मंच भी बनाया जायेगा। जहां पर 2,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें निकास मार्ग में प्रमुख युद्धों का चित्रण किया जायेगा। परिसर में जन-सुविधाएं, कैफेटेरिया एवं दुकानों का निर्माण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप स्मारक की संरचना की एक ऐसी रचना हो जाए कि आने वाली पीढ़ियों के साथ ही हम सभी देखें तो महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व से परिचित हो जाएं। उन्होंने कहा कि इसी लिए कुंभलगढ़ दुर्ग से महाराणा प्रताप स्मारक और संचरना प्रेरित होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications