MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के 3 लाख से ज्यादा युवाओं को 2 हजार 300 करोड़ रु से ज्यादा का ऋण वितरण किया।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पास महाकाल की कृपा से पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कई तरह की सुविधाएं विकसित कर रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि हम इंडस्ट्रियल क्लस्टर तैयार कर रहे हैं। युवाओं को इसका फायदा होगा। पूरे देश पर महाकाल महाराज की कृपा बरसती है। उन्होंने कहा कि आज से 15 दिन पहले तक फसलें सूख रही थीं, 1 महीने तक बारिश नहीं हुई थी, ऐसे में मैं महाकाल महाराज की शरण में आया और उनकी कृपा से प्रदेश में भर पूर वर्षा हुई।
उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना पर हमने आपको पैसा नहीं सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से रोजगार मिल रहा है।
सीएम शिवराज ने कहा कि मैं पैसे का जुगाड़ कर रहा हूं।जैसे-जैसे रुपये मिलेगा महिलाओं को मिलने वाली राशि में इजाफा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से वंचित रह गई महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान घोषणा की कि आने वाले वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मुख्य मंत्री ने कहा कि बच्चे नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले भी बनें। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्यम क्रांति योजना चलाई जा रही है। बच्चों को जिसके तहत लोन दिया जाएगा और इसकी गारंटी सरकार देगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications