
UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ के समय सभी लोगों और चीजों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी जिले अलर्ट मोड पर रहे।
सीएम योगी ने अधिकारियों को 15 जून तक तैयारी करने के निर्देश दिए है। सीएम ने अधिकारियों को तय वक्त के भीतर तैयारी करने का भी निर्देश दिया। क्योंकि 24 जिले बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील हैं।
सीएम योगी ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा संवेदनशील स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने राहत आपूर्ति की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की निजी भूमि अगर जरूरी हो, तो मनरेगा के जरिए उसका निस्तारण करवाएं। सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ के दौरान बीमारी के फैलने की भी संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए सीएम ने राहत शिविरों के लिए स्वास्थ्य टीमों का गठन करने के लिए कहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी 780 बाढ़ सुरक्षा समितियों को भी एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए है।
सीएम योगी ने बाढ़ को रोकने के लिए की गई योजनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि पिछले 6 सालों में बाढ़ की परेशानी का दीर्घकालिक समाधान खोजने के लिए को रोकने के लिए सुनियोजित प्रयास किए गए है।
जिसका राज्य में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवण जिलों की संख्या में अभूतपूर्व कमी आई है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक, हम नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करके बाढ़ के रिस्क को कम करने में सफल रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
