
Punjab: मुख्यमंत्री भगवत मान ने अवैध कब्जाधारकों को सरकारी जमीन को खाली करने की आखिरी चेतावनी दी है। सीएम मान की तरफ से शुक्रवार को कहा गया है कि अवैध कब्जा धारक 31 मई तक सरकारी जमीन को खाली करें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की तरफ से कहा गया है कि अवैध कब्जे से जमीन को मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम मान ने अफसोस जाहिर किया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान रसूखदार लोगों ने नियमों का उल्लंघन कर महंगी सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किए थे। जो बिल्कुल ही गलत है।
मुख्यमंत्री भगवत मान की तरफ से कहा गया है कि कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही हमारी सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ बिल्कुल ही लिहाज न बरतने की नीति अपनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री भगवत मान की तरफ से कहा गया है कि हमारे लिए बड़े गर्व की और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार ने अब तक 9000 एकड़ से ज्यादा जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया है।
उन्होंने कहा है कि यह कार्य इसी रफ्तार से जारी रहेगा और अवैध कब्जों के अधीन आने वाली एक 1-1 इंच सरकारी जमीन को हर हालत में खाली करवाया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान्य अवैध कब्जे धारको को चेतावनी दी है कि वह 31 मई तक अपने आप ही कब्जे हटा दें नहीं तो सरकार जमीन खाली करवाएगी। सीएम ने कहा कि यह कब्जे हटाने के लिए राज्य सरकार 1 जून से बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करेगी।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इस मुहिम के दौरान कोई भी व्यक्ति हो चाहे वह कोई रसूखदार क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसी जमीनों पर अगर कोई भी रह रहा है, तो उसे डरने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि उसे इस मुहिम के दौरान हटाया नहीं जाएगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications