Punjab: सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए छूट 4 दिन प्रति महीना से बढ़ाकर 6 दिन प्रति महीना करने का फैसला किया है। इस संबंधित निर्णय सीएम मान ने पंजाब सिविल सचिवालय में अपने ऑफिस में हुई ट्रांसपोर्ट विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिया।
सीएम मान ने विचार-विमर्श में हिस्सा लेते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टरों को केवल 4 दिन का वक्त मिलने की वजह से टैक्स भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने अब टैक्स भरने की छूट को बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब टैक्स भरने की छूट 4 दिन की जगह 6 दिन प्रति महीना करने का फैसला किया है।

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जताई है कि इस निर्णय से पंजाब के ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के कैरेज ऑप्रेटरों की यह अधिक वक्त से लटकती आ मांग थी। क्योंकि वे टैक्स छूट के दिनों की संख्या मौजूदा 4 दिन से बढ़कर 6 दिन प्रति महीना करने की डिमांड कर रहे थे। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों की इच्छा के मुताबिक कार्य करने वाली पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की यह मांग मान ली है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो समाज के हर वर्ग के लोगों के हितों का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से लोगों इच्छाओं के अनुसार कार्य कर रही हैं, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जा सके। जिससे उनको सरकार के हर कदम का फायदा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अब टैक्स की छूट वाले दिनों की संख्या प्रति महीने 6 दिन होगी। लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस छूट का खर्च सरकार की तरफ से उठाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टरों को काफी राहत मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
