Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में वातावरण अनुकूल सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अमृतसर से ई-आटो सेवा शुरू करने और लुधियाना और जालंधर से ई-व्हीकल सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
सोमवार को मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य के 47 शहरों में विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की रिपोर्ट अधिकारियों से ली। सीएम ने कहा कि यह सुविधा नागरिकों को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की बेहतर सुविधा प्रदान तो करेगी ही। इसके साथ ही यह सुविधा वातावरण की सुरक्षा में भी काफी अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लुधियाना और जालंधर में ई-व्हीकल सेवा और अमृतसर में ई-आटो सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तरीके इन शहरों में ट्रांसपोर्ट की परेशानी को हल करने में मददगार होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से जल्द ही आवारा पशुओं की परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से बठिंडा और पटियाला जिलें में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
किसी विकास के कार्य को पूरा करने की जरूरत को पता लगाने के लिए पंजाब सरकार ने पहली बार एआई के द्वारा कार्य करने की आवश्यकता का मूल्यांकन करने संबंधी एक प्रोजेक्ट लागू किया है।
मुख्य मंत्री मान की तरफ से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अमृतसर में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों में लागू किए जाने वाले 1 हजार करोड़ रु से ज्यादा के प्रस्तावित प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि 762.45 करोड़ रु के प्रोजेक्ट इन 47 शहरों में नहरों के द्वारा 100 फीसदी पानी की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। इन प्रमुख प्रोजेक्ट पर कार्य इस वर्ष अगस्त तक शुरू करने की संभावना है।
राज्य के लोगों के साथ सीधा संपर्क कायम करने के लिए सीएम ने कहा कि किसान सरकार मिलनी की तर्ज पर 'गांव- सरकार मिलनी' करवाई जाएगी। जिससे गावों के चुने हुए प्रतिनिधियों को विकास कार्य में हिस्सेदार बनाने के साथ-साथ उनके सुझाव प्राप्त किए जा सकें।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सीएम कार्यालय में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 'गांव- सरकार मिलनी' जिला स्तर पर करवाई की जाएगी।
जहां पंचायतों आधिकारियों को गांवों के विकास के लिए पेश कठिनाइयों संबंधी अवगत करवाएगी। सीएम ने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को 'गांव-सरकार मिलनी' के लिए उचित प्रबंध करने के लिए कहा जिससे सिलेक्ट प्रतिनिधि को अपनी बात रखने में कोई परेशानी पेश न आए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications