
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में सचिवालय में बैठक की। सीएम धामी ने जीआईएस की सभी तैयारियों को वक्त पर पूरी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
राज्य में नवंबर-दिसंबर 2023 में होने में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के लिए राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है।
सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि उत्तराखंड में काम करने की कई सारी संभावनाएं हैं। सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह एक बेहद ही अच्छा अवसर है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों की स्थापना करने के लिए एक अच्छा वातावरण है। इसके साथ ही राज्य में बेहतर मानव संसाधन भी है। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए इसके लिए मजबूत नई औद्योगिक नीति बनाई गई है।
सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि जिस तेजी के साथ उत्तराखंड में रेल, हवाई एवं सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है, यह औद्योगिक जगत के लोगों को राज्य में आने के लिए आकर्षित कर रहा है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर 02 रोड शो प्रस्तावित हैं। वही, राष्ट्रीय स्तर पर 06 रोड शो प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मसूरी एवं राम नगर में मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन भी प्रस्तावित है।
उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, आई टी एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राज्य में निवेश के लिए रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पाण्डे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications