
Punjab government news: पंजाब में एक और टोल प्लाजा बंद हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समाना-पातरन मार्ग पर टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की है। पिछले साल मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में बंद होने वाला यह नौवां टोल प्लाजा है।
एक सभा को संबोधित करते हुए, सीएम मान ने कहा कि ये टोल प्लाजा आम जनता की खुली लूट की दुकानें थीं। सीएम मान ने कहा कि समाना-पातरन मार्ग पर बने इस टोल प्लाजा को बंद करने से आम जनता के प्रतिदिन 3.80 लाख रुपये की बचत होगी।
सीएम मान के हवाले से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह आश्चर्यजनक है कि उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय, पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों ने आंखें बंद कर इस लूट को 'संरक्षण' दे रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इन गलत टोल प्लाजा की संदिग्धताओं को नजरअंदाज कर दिया और उन्हें अवैध रूप से उगाही करने की अनुमति दी।
सीएम मान ने बताया कि इस टोल प्लाजा पर 15 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले लोगों के भी पास बनते थे। उन्हें हर महीने 100 रुपये से लेकर 200 रुपये देने पड़ते थे। मान ने कहा कि कंपनी ने सोचा था केवल दो सरकारों की अदला-बदली होती रहेगी, तो उनका टोल प्लाजा चलता रहेगा. लेकिन अब आप को मौका मिला है तो ऐसे टोल प्लाजा को बंद किया जाएगा।

वहीं कपंनी ने कोरोना और अन्य कारणों का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की तरफ से उन्हें निर्धारित समय सीमा से एक दिन पर ऊपर नहीं दिया गया।
पंजाब की मान सरकार लगातार टोल प्लाजा को बंद करके जनता को राहत दे रही है। राज्य सरकार का मानना है कि कई टोल प्लाजा की जरूरत अब नहीं रह गई है। ऐसे में इन टोल प्लाजा को बंद कर देना बेहतर है। इससे जनता को भी राहत मिलती है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications