
CM Bhagwant Mann handed over appointment letters to 1320 linemen : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब राज्य पावर निगम लिमटेड में 1320 सहायक लाईन मैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने यह नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल में 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दे दी है। यहां पर टैगोर भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि नौकरी में चुने गए उम्मीदवारों के लिए बहुत अहम जिम्मेदारी लेकर आती है, क्योंकि उन्होंने मिशनरी भावना के साथ समाज की सेवा करनी होती है।
सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार की तरफ से नौजवानों को परिवार का हिस्सा बनने पर स्वागत किया और ड्यूटी ईमानदारी और समर्पण भावना से करने वादा मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है, केवल मेहनत से ही व्यक्ति अपने सपने साकार कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह नौकरी उनकी आखिरी मंजिल नहीं है, क्योंकि उनके जीवन में अभी बहुत पड़ाव पार करने हैं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीदवारों को नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूर रहने के लिए भी कहा। उनके अनुसार ऐसे लोग राज्य की तरक्की में रुकावट बनते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों ने आप की सरकार बना कर राज्य की राजनीति में नया बदलाव लाया है। भगवंत मान ने कहा जो लोग सत्ता में होते हुए महलों में से बाहर नहीं निकले थे, उनको राज्य के राजनैतिक नक्शे से बाहर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली किसी भी राज्य के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए पीएसपीसीएल सही मायनों में पंजाब की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि खेती प्रधान राज्य होने के कारण बिजली आपूर्ति को सही रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। भगवंत मान ने कहा कि यह बड़े संतोष की बात है कि सरकार के अथक प्रयासों से राज्य में से लंबे कट लगने के दिन खत्म हो गए हैं। पंजाब अब अतिरिक्त बिजली राज्य बनने की तरफ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के यत्नों स्वरूप राज्य में बिजली उत्पादन में 83 प्रतिशत का विस्तार हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications