Punjab: प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह और शहीद कांस्टेबल प्रदीप सिंह के परिवार को 1-1 करोड़ रु की सम्मान राशि दी है। उन्होंने दोनों परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह शहीद हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान मिलकर सघन जंगल में आतंकियों की तलाशी अभियान में जुटे थे।
मनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह भीइस खुफिया टीम का हिस्सा थे।

इस मुठभेड़ में बटालियन कमांडर मेजर आशीष ढौंचक, कर्नल मनप्रीत सिंह के अलावा जम्मू-कश्मीर के डीएसपी हुमायूं भट्ट और दो जवान भी शहीद हो गए। शहीद प्रदीप सिंह मुठभेड़ के बाद से ही लापता थे और 18 सितंबर को उनका शव मिला था।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस दौरान शहीद की मां मनजीत कौर को 40 लाख का चेक दिया और पत्नी जगमीत कौर को 60 लाख का चेक दिया।
इस दौरान सीएम मान ने ऐलान किया कि अब शहीद के गांव की ओर आने वाली रोड को शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम से जाना जाएगा।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इसके अलावा यह भी कहा कि यहां शहीद के नाम पर एक स्टेडियम बनेगा। उन्होंने कहा कि गांव के 5वीं तक के स्कूल को 10वी तक अपग्रेड किया जाएगा।
शहीद प्रदीप सिंह पटियाला के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह क्विक रिएक्शन टीम का हिस्सा थे। शहीद प्रदीप सिंह पिछले 7 वर्षों से भारतीय सेना की सेवा कर रहे थे।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद प्रदीप सिंह के परिजनों के घर जाकर उनको भी 1 करोड़ का चेक दिया मुख्य मंत्री मान ने यहां भी शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
