
Punjab : राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पुलिस में शामिल हुए 98 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 86 महिन्द्रा बोलेरो शामिल है। वही, 12 मारुति अर्टिगा कार शामिल है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इन वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल लगें होंगे साथ ही इनमें जीपीएस लगे होंगे। जब भी कोई संकट में फसा हुआ व्यक्ति 112 हेल्पलाइन नंबर को डायल कर सहायता मांगेंगे, तो फिर पुलिस तत्काल ही उनकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर राज्य है। इसी वजह से यह पर शांति को भंग करने की कोशिश की जाती हैं, लेकिन बीएसएफ और पंजाब पुलिस के द्वारा सराहनीय कार्रवाई की जाती रही है।
सीएम ने कहा कि पुलिस को अपडेट करने के लिए बजट जारी कर नए वाहनों को शामिल करने सहित दूसरे हाईटेक उपकरणों की खरीद भी की जाएगी।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि मुंबई में गूगल के अधिकारियों से मीटिंग की गई थी ताकि पुलिस के मॉडर्नाइजेशन का कार्य किया जा सकें।
आने वाले वक्त में गूगल अधिकारियों की मुलाकात करवा कर पंजाब पुलिस को मॉर्डन बनाया जायेगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि भविष्य में पंजाब पुलिस से संबंधित कई कार्य किए जायेंगे।
इसमें कम्युनिकेशन सिस्टम की बात करें, तो फिर इसके लिए 41 करोड़ रु की राशि को जारी किया गया है। इससे वायरलेस सॉफ्टवेयर खरीदे जा सकेंगे।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि साइबर विंग को अपडेट करने के लिए 30 करोड़ रु की राशि को जारी किया गया है। सीएम मान ने कहा कि साइबर क्राइम रेट काफी बढ़ चुका है।
इसी वजह से अपराधियों की धरपकड़ को वक्त से करना बहुत चुनौती भरा रहता है, लेकिन हाईटेक उपकरणों की सहायता से पुलिस अपडेट होते हुए हाईटेक भी बनेगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications