Citibank Customer Alert: Citibank के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर आ गई है। 12 जुलाई से ग्राहकों के लिए सिटीबैंक ऑनलाइन सर्विसेस बंद होने वाली है। एक्सिस बैंक के मुताबिक सिटीबैंक ऑनलाइन का एक्सिस बैंक में माइग्रेशन 15 जुलाई 2024 तक पूरा हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इस बदलाव से जुड़ी हुई किन बातों का आपको ध्यान रखना होगा।

ऐसे मिलेंगी आपको सिटी बैंक की सर्विसेस
कंज्यूमर बैंकिंग ग्राहक सिटीबैंक की तरफ से दी गई सर्विसेस जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और सिटी मोबाइल ऐप पहले की तरह ही इस्तेमाल करते रह सकते हैं। आपको बता दें कि इस सभी सेवाओं की जिम्मेदारी एक्सिस बैंक ने उठाई हुई है और उसी की तरफ से तमाम ग्राहकों को सेवा दी जाएंगी। एक्सिस बैंक के मुताबिक सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड का एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड में माइग्रेशन 15 जुलाई 2024 तक पूरा हो जाएगा।
इस माइग्रेशन के बाद खातों को एक सामान्य ग्राहक आईडी के अंतर्गत एक कर दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल डिजिटल बैंकिंग के लिए किया जाएगा।
सिटीबैंक सेविंग्स अकाउंट का क्या कर पाएंगे आप इस्तेमाल?
जी हां, एक्सिस बैंक में माइग्रेशन के बाद आप एक्सिस बैंक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से अपने सिटीबैंक सेविंग्स अकाउंट के सभी पिछले डेटा तक पहुंच पाएंगे और इसका इस्तेमाल भी कर पाएंगे। नेट बैंकिंग के लिए माइग्रेशन के बाद अकाउंट्स को एक सामान्य ग्राहक आईडी के अंतर्गत एक कर दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल डिजिटल बैंकिंग के लिए किया जा सकेगा।
ग्राहकों को बंद नहीं करना पड़ेगा सिटीबैंक का अकाउंट
आपको कोई भी अकाउंट बंद करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि माइग्रेशन के बाद सिटीबैंक खातों को एक्सिस बैंक सिस्टम पर माइग्रेट कर दिया जाएगा और एक सामान्य ग्राहक आईडी के तहत मर्ज कर दिया जाएगा।
ग्राहकों को दी जाएगी पूरी जानकारी
15 जुलाई के बाद भी नया कार्ड मिलने तक सिटी बैंक के मौजूदा कार्डों पर भी एक्सिस बैंक की ओर से मिलने वाले सभी बेनिफिट मिलते रहेंगे। भविष्य में कोई बदलाव आने पर भी बैंक ग्राहकों को पूरी जानकारी देगा।
क्या ग्राहकों को जमा करना होगा कोई डॉक्यूमेंट?
सिटी बैंक के अकाउंट और एप का इस्तेमाल माइग्रेशन तक जारी रहेगा। इसके बाद आपको एक्सिस बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल एप का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप सिटी कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक ने अपने एफएक्यू सेक्शन में इस बात की जानकारी दी है कि आपको माइग्रेशन के लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंट जमा नहीं करने होंगे और आपका सिटी बैंक कार्ड और अकाउंट अपने आप एक्सिस बैंक कार्ड और अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
एक्सिस बैंक ने यह भी जानकारी दी है कि माइग्रेशन के बाद आपको क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे और उनकी कोशिश है कि सिटी बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाएं आगे भी जारी रहें। क्रेडिट कार्ड लिमिट में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। एक्सिस बैंक ने ये भी जानकारी दी है कि किसी भी ग्राहक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि आपको सही तरह से सभी सर्विसेस मिल पाएं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications