अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। आपको बता दें कि सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों को बढ़ाने जा रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें। आपको बता दें कि सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों को बढ़ाने जा रहा है। बैंक ने सिटीबैंक इंडियन ऑयल क्रेडिट कार्ड धारकों को जानकारी देते हुए कहा है कि ब्याज दरों को रिवाइज किया जा रहा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड पर रिवाइज रिवाइज किए गए को जनवरी 2020 से लागू कर दिया जाएगा। नया ब्याज दर ओपनिंग बैलेंस के साथ-साथ नए ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।

ये होंगी नई ब्याज दरें
मालूम हो कि वर्तमान में, सिटीबैंक द्वारा चार्ज किए जाने वाले ब्याज दर को चार स्लैब में बांटा गया है। इनमें 37.2 फीसदी, 39 फीसदी, 40.8 फीसदी और 42 फीसदी का स्लैब शामिल है। बैंक द्वारा ब्याज दरों को रिवाइज किए जाने के बाद जनवरी 2020 से नई दरें 42 फीसदी, 42 फीसदी, 42 फीसदी और 43.2 फीसदी होगा। मौजूदा समय में प्रोमोशन रेट्स पर होने चलने वाले क्रेडिट कार्ड्स पर भी 42 फीसदी और 43.2 फीसदी की दर से ही ब्याज लगेगा। हालांकि, यह दर किसी डिफॉल्ट की सूरत में ही लगेगा।
बता दें कि क्रेडिट कार्ड धारक के लिए यह जरूरी है कि वो कुल आउटस्टैंडिंग बैलेंस का मिनिमम बैलेंस समय से जमा कर दें। यह कुल आउटस्टैंडिंग बैलेंस का केवल 5 फीसदी ही होता है। इस रकम को जमा नहीं करने की सूरत में पेनाल्टी के तौर पर 300 रुपये या इससे अधिक देना पड़ सकता है। हालांकि, ऐसा करने के लिए आपको दो बातों का ख्याल रखना चाहिए। जब तक आपने कुल आउटस्टैंडिंग बैलेंस नहीं जमा किया है, तब इंटरेस्ट फ्री अवधि लैप्स होती रहती है। आमतौर पर कुछ कार्ड्स पर यह अवधि 51 दिनों की होती है। ऐसे में अगर आपने कुल बकाया रकम जमा नहीं किया है और फिर भी कोई खरीदारी करते हैं तो इस पर आपको इंटरेस्ट फ्री अवधि का लाभ नहीं मिलेगा।
ब्याज चार्ज: अगर आप हर महीने क्रेडिट रिवॉल्व करते हैं तो एक बिलिंग साइकिल में जमा रकम पर मासिक आधार पर ब्याज देना होगा। ऐसे में सालाना तौर पर आपको 40 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
