Christmas Holiday 2025: बैंक से लेकर स्टॉक मार्केट तक...गुरुवार को क्या खुला रहेगा; क्या बंद? जानें फुल डिटेल
Christmas Holiday 2025: भारत समेत पूरी दुनिया में 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख पर्व क्रिसमस के अवसर पर कई जगहों में सार्वजिनिक अवकाश रहता है। भारत में भी गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश (गजेटेड हॉलिडे) रहेगा।

ऐसे में यदि किसी को बैंक से जुड़ा कोई काम हो या फिर स्टॉक मार्केट के निवेशकों समेत आम लोगों के लिए यह समझना और जानना जरूरी है कि छुट्टियों के दौरान गुरुवारको देश में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। तो चलिए डिटेल में जानते हैं...
क्रिसमस पर क्या-क्या बंद रहेगा?
- बैंक: देशभर के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक 25 दिसंबर को बंद रहेंगे। पूर्वोत्तर के राज्यों (जैसे मिजोरम, नागालैंड और मेघालय) में 24 और 26 दिसंबर को भी क्षेत्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद रह सकते हैं।
- स्कूल और कॉलेज: अधिकांश सरकारी और निजी स्कूल 25 दिसंबर को बंद रहेंगे। कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश (Winter Break) शुरू हो चुका है..
- दिल्ली: 25 दिसंबर को छुट्टी है और 24 दिसंबर को वैकल्पिक अवकाश (Restricted Holiday) है।
- पंजाब: स्कूल 22 दिसंबर से 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
- राजस्थान और केरल: स्कूलों में 25 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक छुट्टियाँ घोषित की गई हैं।
- सरकारी कार्यालय: केंद्र और राज्य सरकार के प्रशासनिक कार्यालय, डाकघर और अन्य सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।
क्रिसमस पर क्या खुला रहेगा?
- बाजार और शॉपिंग मॉल: सभी प्रमुख मॉल (जैसे दिल्ली-NCR में DLF मॉल ऑफ इंडिया और सेलेक्ट सिटीवॉक) और रिटेल स्टोर खुले रहेंगे। यहाँ क्रिसमस सेलिब्रेशन और विशेष आयोजन भी होंगे।
- पर्यटन स्थल और रेस्तरां: गोवा, मनाली, शिमला और पुडुचेरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटल, रेस्तरां और दर्शनीय स्थल पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।
- सार्वजनिक परिवहन: मेट्रो, बसें और ट्रेनें संचालित रहेंगी, हालांकि छुट्टियों के कारण इनके समय (Timetable) में बदलाव हो सकता है।
- अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं: सभी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं (Emergency Services) और फार्मेसी 24/7 खुली रहेंगी।
- डिजिटल सेवाएं: एटीएम (ATM), नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और ऑनलाइन शॉपिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications