चीन की बड़ी कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स की मंदी से जूझ रहे भारतीय ऑटो सेक्टर में 7000 करोड़ रुपए निवेश की योजना है।
नई दिल्ली: चीन की बड़ी कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स की मंदी से जूझ रहे भारतीय ऑटो सेक्टर में 7000 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी भारत में साल 2021 के मध्य तक डेब्यू करना चाहती है। जिसके लिए कंपनी भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने पर तेजी से काम करने जा रही है, जिससे साल 2022 तक कार प्रोडक्शन शुरू किया जा सके।

टैक्स में छूट की मांग
हालांकि इंडियन सब्सिडियरी, हैवेल्स मोटर्स इंडिया ने गुरुग्राम में अक्टूबर से पहले अपना ऑफिस रजिस्टर्ड करा लिया था। ऐसे में उसे घटे 15 फीसदी की दर कॉरपोरेट टैक्स (17.01 फीसदी सरचार्ज के साथ) का फायदा नहीं मिलेगा। बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में भारत में नई निवेश करने पर कॉरपोरेट टैक्स में छूट का ऐलान किया था।
ग्रेट वॉल कंपनी का भारत में यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में सीधा मुकाबला Morris Garages से होगा। जिसने मिड-साइज एसयूवली हेक्टर को इस साल लॉन्च किया है। इसके साथ ही किआ मोटर्स ने भी भारत में दमदार तरीके से डेब्यू किया है। सेल्टॉस भारत में अक्टूबर माह की टॉप सेलिंग कार है। इसके अलावा फ्रेंच मैन्युफैक्चर्स PSA भी भारत में निवेश कर सकती है।
कंपनी ने लिखा पीएमओ को पत्र
मामले में कंपनी ने पीएमओ को एक पत्र लिखा है, जिसमें कॉरपोरेट टैक्स में छूट की मांग की गई है। ग्रेट वॉल भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए पांच राज्य सरकार महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के संपर्क में है। वहीं महाराष्ट्र इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के अधिकारियों का एक डेलीगेशन पिछले हफ्ते चीन गया था, जहां ऑटो कंपनी से मामले में बातचीत हुई है। कंपनी महाराष्ट्र सरकार से भी छूट की उम्मीद में है। जिस तरह की छूट GM Motors को भारत में मिली है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
