Chinese fraud: हैदराबाद की पुलिस ने एक स्थानिय व्यक्ति के साथ चीन के एप के माध्यम से धोखाधड़ी की शिकायत के बाद 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में चीन और ताइवान के नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने हवाला और मनी लाड्रिंग के तहत 903 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

10 लोगों की हुई है गिरफ्तारी
टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि 10 अभियुक्त- साहिल बजाज, सनी, वीरेंद्र सिंह, संजय यादव, नवनीत कौशिक, मोहम्मद परवेज, सैयद सुल्तान, मिर्ज़ा नादेम बैग, चीनी राष्ट्रीय लेक अलियास ली ज़ोंगजुन और ताइवान नेशनल च्यू चून समेत एक और ताइवानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से दिल्ली से आई टीम पूछताछ कर रही है।
एक युवक ने की थी शिकायत
कुछ महीने पहले तरनाका निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। युवक ने बताया था कि उन्होंने उच्च रिटर्न का वादा करने के बाद उसने लॉक्सम ऐप के माध्यम से 1.60 लाख रुपये का निवेश किया था। कुछ दिन बाद उसे यह पता चला की उसके साथ धोखा किया गया है।
हाई रिटर्न देने के नाम पर करते थे ठगी
जांच के करने पर पुलिस ने पाया कि पीड़ित के पैसे को पहली बार Xindai Technologies Pvt Ltd. के नाम पर एक बैंक खाते जमा किया गया था। पुलिस ने पाया कि बैंक खाता विरेंद्र सिंह के नाम से खोला गया था। पुलिस ने जब आरोपी को पुणे से पकड़ा तो जांच के दौरान चीन से संचालित एप से धोखाधड़ी के विषय में पता चला। विरेद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने एक जैक नाम के व्यक्ति के निर्देश पर बैंक खाता खोला था, जैक का इसी खाते से इंडिया में धोखाधड़ी को ऑपरेट करता था। इस धोखाधड़ी में दिल्ली के संजय कुमार नामक व्यक्ति का भी नाम सामने आया है। चीन के लोगों के कहने पर संजय ने अपने नाम पर 15 खाते खोले थे और उसकी डिटेल्स चीनी नागरिकों को सौंपी थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications