Trade War: अमेरिका ने चीन पर 8 अप्रैल को आधी रात से कुछ चीन इंपोर्टेड सामानों पर 104% का टैरिफ का झटका दिया था और अब चीन ने यूएस पर जवाबी टैरिफ का ऐलान किया है। इसके तहत चीन ने अमेरिकी सामानों पर 34% से बढ़ाकर 84% कर दिया है। नई दरें कल यानी 10 अप्रैल से लागू होंगी।

चीन के फाइनेंस मिनिस्ट्री ने दी ये जानकारी
चीन की फाइनेंस मिनिस्ट्री के अनुसार, ये अतिरिक्त टैरिफ 10 अप्रैल से यूएस पर कुछ सामानों पर लगेगा। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा है कि उसने 12 US एंटिटी को एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में और 6 अमेरिकी एंटिटीज को 'unreliable entity' लिस्ट में शामिल किया है।
चीन ने व्हाइट पेपर किया रिलीज
चीन ने व्हाइट पेपर रिलीज करते हुए अमेरिकी टैरिफ की आलोचना की। क्योंकि अमेरिका की ओर से साल 2018 से ही एक्सपोर्ट पर 500 बिलियन डॉलर लगाया जा रहा है। चीन ने इसे Unilateralism और Protectionism कहा है। साथ ही कहा कि अमेरिका का यह कदम ग्लोबल ट्रेड कॉपरेशन को नजरअंदाज करना दर्शाता है।
अमेरिका ने लगाया था 104% टैरिफ
फॉक्स बिजनेस के रिपोर्टर एडवर्ड लॉरेंस के मुताबिक, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने ऐलान किया था कि चीन टैरिफ की बढ़ोतरी को वापस लेने से इनकार करने के बाद, 8 अप्रैल को आधी रात से कुछ चीन के आयात होने वाले सामानों पर अतिरिक्त 104% टैरिफ लागू होगा। लॉरेंस ने प्रेस सचिव ने कहा, "104% अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल से वसूला जाएगा।" दूसरी ओर चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिका के इस कदम की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि अमेरिका एक गलती के ऊपर एक गलती कर रहा है। इसके साथ ही चीन ने अंत तक लड़ने की कसम खाने की बात भी कही है। ये पूरा टैरिफ से जुड़ा विवाद अब एक ग्लोबल ट्रेड वॉर का रूप लेता जा रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
