Tariff War: जिसका डर था लगभग वहीं होना शुरू हो गया है. यानी ट्रेड वॉर की शुरुआत हो गई है. क्योंकि अमेरिका टैरिफ के जवाब में आज 4 अप्रैल को चीन ने भी जवाबी टैरिफ का ऐलान कर दिया है. इसके तहत चीन, अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा. इससे पहले कनाडा ने भी अमेरिकी टैरिफ के जवाब में एक्स्ट्रा टैरिफ का ऐलान कर चुका है. इसकी शुरुआत अमेरिका की ओर से अपने ट्रेड पार्टनर्स पर टैरिफ लगाने के ऐलान से हुई.

10 अप्रैल से होगा लागू
चीन ने अमेरिकी गुड्स और कंपनियों पर नए टैरिफ और एक्सपोर्ट कंट्रोल का ऐलान करके अमेरिका के साथ अपने ट्रेड वॉर को बढ़ावा दे दिया है। 10 अप्रैल से बीजिंग सभी अमेरिकी गुड्स पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। चीन ने 16 अमेरिकी एंटिटीज को अपनी एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में भी जोड़ दिया है और 11 अमेरिक की फर्म्स को अपनी 'Unreliable Entity' लिस्ट में रखा है।
चीन रेयर अर्थ एलिमेंट पर भी एक्सपोर्ट कंट्रोल लगा रहा है, जो हाई टेक इंडस्ट्री के लिए एक अहम कंपोनेंट है। इनमें समैरियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यट्रियम शामिल हैं। ये एलिमेंट्स सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और मिलिट्री सामानों के निर्माण के लिए जरूरी हैं।
चीन ने अमेरिका के टैरिफ पर जताई थी असहमति
बीजिंग(चीन की राजधानी) ने यूरोपीय संघ के साथ मिलकर पहले ही अमेरिका को जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन ने बार-बार अमेरिका द्वारा चीन से इंपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के प्रति अपनी असहमति जताई थी। चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि देश अपने अधिकारों और हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए जवाबी कदम उठाएगा। चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने ये भी कहा, "चीन सरकार ने सामानों पर कानून के अनुसार, एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर सुरक्षा करने जैसे अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना है।"
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
