नई दिल्ली, जुलाई 15। चीन की आर्थिक स्थिति कोरोना के बाद भी स्टेबल होती नहीं दिख रही है। चीन में अर्थव्यवस्था की खराब हालत को इस बात से पता लगाया जा सकता है कि देश में घर खरीदने की प्रक्रिया एकदम ठप पड़ी हुई है। इस मामले में चीन के अधिकारियों ने देश के बैंकों के साथ आपात कालीन बैठक की है। चीन में हालात ऐसे है कि पहले से बुक घरों का ईएमआई भी लोग भर नहीं पा रहे हैं। चीन के आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस सप्ताह वित्तीय नियामकों और प्रमुख चीनी बैंकों के साथ मुलाकात कर के इस विषय पर गहन चिंता की। चीन में लोग अपनी गिरवी रखे समान या घर का भी ब्याज या मूलधन नहीं दे पा रहे हैं। लोगों के इस रवैये से चीन के बैंकों का हाल बुरा है।
बंधक पर सख्त रवैया अपनाएं बैंक
चाइना में बंधक पड़े सामानों पर ब्याज या धन न भरने का कोई तत्काल समाधान तो नहीं निकल पाया है लेकिन सरकार बैंकों के साथ मिल के समस्या का समाधान निकालने की पूरी कोशिश में है। सरकार ने बैंकों से ऐसे सभी मामलों का रिपोर्ट मांगा है। अगर लोग ऐसे ही पैसा देने से कतराते हैं तो बैंक दिए गए लोन और गिरवी पड़ी जमीन, घर पर कोई सख्त कदम उठा सकते हैं।
लोगो ने बंद कर दिया है पैसे लौटाना
ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार हाल के दिनों में बंधक का भुगतान करने के लिए तेजी से बढ़ते इनकार की रिपोर्ट ने चीनी बैंक शेयरों और डेवलपर बॉन्ड में नुकसान पहुंचाता है। लोगों का यह रवैया देश में वित्तीय संकट को बढावा दे सकता है। चीन में पहले ही रियल एस्टेट डेवलपर्स की हालत खराब हो रही है ऐसे में बैंकों के पास गिरवी रखी संपत्ति का पैसा ना जाना उनके लिए एक और झटका है।
50 से अधिक शहरों में है बुरे हालात
होमबॉयर्स ने चीन के 50 से अधिक शहरों में कम से कम 100 आवासीय परियोजनाओं के बंधक पर भुगतान करना बंद कर दिया है। देश में रिसर्च कर रहीं एजेंसियों के मुताबिक देश के बड़े शहरों में हालात बुरे होते जा रहें है। लोग घर खरीदना कम कर रहे हैं और जिन्होनें घर खरीदा है वो भुगतान करना शुरू नहीं कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
