नयी दिल्ली। सीमा विवाद के कारोबार और निवेश के मामले में चीन को भारत ने कई चोट दी हैं। निवेश के मामले में भारत ने एफडीआई (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) नियमों में चीन का नाम लिए बिना ऐसे बदलाव किए हैं कि बीजिंग का कोई भी निवेशक भारतीय सरकार की इजाजत के बिना देश में निवेश नहीं कर सकेगा। इसी कड़ी में भारत सरकार नई स्क्रीनिंग नीति के तहत चीनी कंपनियों से जुड़े लगभग 50 निवेश प्रस्तावों की समीक्षा कर रही है। सरकार की तरफ से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद ही इस प्रस्तावों पर आगे बढ़ा जाएगा। अप्रैल में घोषित किए गए नए नियमों के तहत पड़ोसी देशों (जिनकी सीमा भारत से लगी है) में स्थित कंपनियों को यहां निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है। चाहे फिर वो नई कंपनी हो या फिर पुरानी। चीन ऐसे निवेशकों में सबसे आगे है और इस नियम की चीनी निवेशकों और बीजिंग ने आलोचना भी की है।
कहां था भारत का निशाना
भारत ने एफडीआई नियमों में कोरोनावायरस महामारी के दौरान अवसरवादी निवेश पर अंकुश लगाने के लिए बदलाव किया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट पिछले महीने सीमा पर हुए टकराव के कारण आई है। इस टकराव के बाद मौजूदा 50 निवेश प्रस्तावों में और भी लंबा समय लग सकता है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार विभिन्न मंजूरियों की आवश्यकता है। उन्होंन कहा कि हम थोड़ा ज्यादा सतर्क हैं।
40-50 निवेशक लगे हैं लाइन में
चीनी निवेशकों की तरफ से फंडिंग से जुड़े लगभग 40-50 आवेदन नियम में बदलाव के बाद से दाखिल किए गए हैं और वर्तमान में इनकी समीक्षा की जा रही है। एक सूत्र के मुताबिक चीन में भारतीय वाणिज्य दूतावास सहित कई भारतीय सरकारी एजेंसियां निवेशकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ इन प्रस्तावों पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए बातचीत कर रही हैं। एक लॉ फर्म के पार्टनर के अनुसार कम से कम 10 चीनी क्लाइटंस ने भारत में निवेश के लिए हाल के हफ्तों में उनसे सलाह मांगी, लेकिन वे भारत में नीतिगत बदलाव पर अधिक स्पष्टता का इंतेजार कर रहे हैं।
भारत-चीन विवाद में ऐप की गई बैन
पिछले हफ्ते भारत ने 59, ज्यादातर चीनी, मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें बाइयडांस की टिकटॉक और टेनसेंट की वीचैट ऐप शामिल हैं। पिछले महीने सीमा विवाद के बाद ऑनलाइन सेगमेंट ये भारत का चीन के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा कदम रहा है। इस कदम ने संभावित रूप से भारतीय बाजार के लिए बड़े चीनी व्यवसायों के विस्तार की योजना पर पानी फैर दिया है। वैसे भारत में चीनी कंपनियों के मौजूदा और नियोजित निवेश 26 अरब डॉलर से अधिक के हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
