नई दिल्ली, जुलाई 16। चीन में रियल एस्टेट के ग्रोथ में लगातार गिरावट जारी है। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद भी लगातार 10वें महीने में चीन में घरों और जमीनों की बिक्री निचले पायदान पर है। सरकार रियल एस्टेट बिजनेस को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास कर रही है, चीन की गवर्नमेंट ने हाल ही रियल एस्टेट बिल्डरों को कुछ राहत पैकेज भी दिया था। लेकिन इस सेक्टर में चीन का मार्केट गिरता जा रहा है।
गिरावट में अब थोड़ी कमी आ सकती है
सरकार जिन घरों पर सब्सिडी दे रही है उनको छोड़कर बाकी सभी प्रकार के रियल एस्टेट संपत्तियों की खरीद-बिक्री में गिरावट आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देश के 70 शहरों में नए घर की कीमतें मई से 0.1% कम हुई हैं। पिछले साल की तुलना में भी घरों की खरीद बिक्री में कुछ शहरों में कमी दिखी हैं लेकिन आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले हालात थोड़े सुधर सकते हैं। डाटा मे बताया गया है कि हर महीने गिरावट की दर थोड़ी बहुत कम हुई है।
2.4 ट्रिलियन डॉलर का है रियल एस्टेट बाजार
चीन के 2.4 ट्रिलियन डॉलर के रियल एस्टेट बाजार में ठीक होने के बहुत कम संकेत दिख रहे हैं। पिछली तिमाही से ही रियल एस्टेट की धीमी चाल मुश्किल से ट्रैक पर आती अर्थव्यवस्था के लिए संकट बन रहा है। वित्तीय प्रणाली में अविश्वास फैल रहा है, रिपोर्ट के अनुसार बड़ी संख्या में घर खरीदार अधूरे अपार्टमेंट के लिए गिरवी का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं। इससे निवेशक चिंतित हैं। बैंकों का बड़ा पैसा भी रियल एस्टेट के बिजनेस में लगा है। जून में आवासीय बिक्री में 23% की गिरावट आई जो मई में दोबारा लॉकडाउन लगने के कारण 42% था।
लोगों ने बंद कर दिया है पैसे लौटाना
ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार हाल के दिनों में लोगों ने बंधक की राशि का भुगतान करने के लिए इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार लोगों के इस रवैये ने चीनी बैंक के शेयरों और डेवलपर बॉन्ड को नुकसान पहुंचाया है। लोगों का यह रवैया देश में वित्तीय संकट को बढावा दे सकता है। चीन में पहले ही रियल एस्टेट डेवलपर्स की हालत खराब हो रही है ऐसे में बैंकों के पास गिरवी रखी संपत्ति का पैसा ना जाना उनके लिए एक और झटका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications