
Development work worth Rs 412 crore started in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में बहुत सारे विकास कार्य की शुरुआत की है। मैनपुरी में सीएम योगी ने 412 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 173 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
सीएम योगी ने निकाय चुनाव में पार्टी का समर्थन देने के लिए जनता का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीते 6 वर्ष में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ी है। प्रदेश में 54 लाख लोगों को आवास दिया। हर गांव में बिजली पहुंचाई गई है। 1 करोड़ परिवारों को पेंशन दी जा रही है।
इस दौरान सीएम योगी ने मैनपुरी में दिवंगत केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मैनपुरी में चौराहा माधवराव सिंधिया जी के नाम पर है और आज उनकी प्रतिमा की स्थापना करने का अवसर मिला है।
सीएम योगी ने कहा कि माधवराव सिंधिया का जो स्मारक बना है, वह छोटा है। उसे भव्य और सुंदर बनाने का काम कार्य किया जाएगा। यहां के सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ ये कार्य कराएंगे।
सीएम योगी ने कहा कि स्व माधवराव सिंधिया जी 9 बार सांसद रहें थे। उन्होंने अपने हर मंत्रालय में क्रांतिकारी सुधार किए थे। भारतीय रेल आज भी उनको स्मरण करती है। उनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। शताब्दी रेल की शुरुआत माधवराव सिंधिया ने ही की।

सीएम योगी ने कहा कि माधवराव सिंधिया जी ने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। एक दुखद घटना ने उनको हमसे छीन लिया था। आज हम सबके लिए भावुक क्षण है। हम भारत के एक सपूत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जब वो हादसा हुआ था, तब हर भारतवासी ने दुख अनुभव किया था। हमने एक बेहतरीन नेता खो दिया था।
सीएम योगी ने कहा कि सिंधिया परिवार का भारतीय राजनीति में अहम योगदान रहा है। राम जन्मभूमि आंदोलन में राजमाता विजया राजे सिंधियाजी का योगदान सबको याद है। उसके लिए ग्वालियर राजघराने ने ही मदद दी थी। आज प्रधानमंत्री के मार्ग निर्देशन में अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है। आने वाला इतिहास अयोध्या को उसकी भव्यता के लिए जाना जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications