
UP: मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में रहने वाले हर परिवार का फैमिली आईडी बनवाएगी। फिर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यहां देखा जाएगा कि पात्रता के मुताबिक किस परिवार को किस-किस सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है और किस योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
अगर परिवार योजना के लिए पात्रता रखता है और उसे सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है, तो फिर उस परिवार को योजना का फायदा दिलवाया जाएगा।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में समाज के कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
विभाग के द्वारा संचालित सीएम अभ्युदय कोचिंग योजना से तैयारी करके पीपीएस, आईआईटी-जेईई, लोक सेवा आयोग और नीट में नवचयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर काम करना ही अभ्युदय की सार्थकता है।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि कोई भी अयोग्य नहीं है केवल एक योग्य योजक साथ चाहिए और राज्य के अभ्युदय कोचिंग संस्थान उस योजक के रूप में काम कर रहे हैं।
अभ्युदय कोचिंग संस्थान में नवचयनित पीपीएस, आईएएस, नीट, पीसीएस और आईआईटी-जेईई में सफलता कर चुके अभ्यर्थी मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी से जुड़ कर पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कोरोना के वक्त में बसंत पंचमी के दिन शुरू हुआ अभ्युदय कोचिंग संस्थान आज काफी शानदार परिणाम देते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों को भी इस कोचिंग से जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि इस कोचिंग संस्थान में फिजिकली और वर्चुअल दोनों तरह की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि सभी 75 जिलों में संचालित इन कोचिंग संस्थान की गुणवत्ता को हमे और काफी बेहतर करना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि आज तक टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि हम एक जगह बैठकर प्रदेश के सभी 75 जिलों के साथ जुड़ सकते हैं। उसके जरिए से विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन अपने छात्रों दिला सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
