
UP: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर अपनी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में कानपुर ने औद्योगिक आंतरिक कि लो न सिर्फ यूपी में बल्कि पूरे देश में फैलाने का कार्य भी किया था। कानपुर की गिनती देश के बड़े महानगरों में होती है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे-जैसे उद्योग धंधे बंद होते गए यहां से पलायन होता गया वहां विकास भी पिछड़ गया। आज फिर से एक नए युग का सूत्रपात इस सिविल टर्मिनल के साथ हो रहा है।
इस नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लोगों की कनेक्टिविटी जितनी आसान होगी, उतना ही लोग विकास के प्रति आग्रही बनकर के आगे बढ़ते हैं और कानपुर इससे अलग नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से कहा गया है कि विकास की जिस प्रक्रिया को 6 वर्ष पहले शुरू किया गया था। उसे प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए सिविल एंक्लेव का तोहफा उसी विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर के सड़क कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है और उसे बेहतर बनाने का कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश के भीतर हम वाटरवे अथॉरिटी के गठन की भी एक प्रोसेस पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम उन संभावनाओं पर कार्य करेंगे कि जैसे नेशनल वाटरवे नंबर 1 हल्दिया से वाराणसी तक प्रारंभ हो चुका है और यह प्रयागराज तक बढ़ रहा है, उसी तरह हम कानपुर की बात करें, तो फिर इसको भी वाटरवे की सुविधा के साथ जोड़ा जा सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
