
UP : प्रदेश के करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों और करीब 12 लाख पेंशनरों के लिए एक खुशखबरी है। जनवरी 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की फाइल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।
मई के महीने से कर्मचारियों को वेतन बढ़ कर मिलेगी। इतना ही नहीं पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में इजाफे का फायदा मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को डीए और डीआर वृद्धि की फाइल को अनुमोदित किया। 4 प्रतिशत की तेजी के साथ डीए और डीआर बढ़ कर अब 42 प्रतिशत हो जायेगा। कर्मचारियों को मई के महीने से वेतन में वृद्धि का फायदा मिलेगा।
पहले के 4 महीने का एरियर कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि देर रात तक वित्त विभाग की तरफ से इस आशय का कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया था।
राज्य कर्मचारियों को बढ़े महंगाई भत्ता के भुगतान के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के पेंशनरों को 4 प्रतिशत बढ़ी हुई महंगाई राहत मिलेगी। राज्य में अगर हम पेंशनरों की संख्या की बात करें तो फिर यह 11 लाख से 12 लाख के बीच है।
बढ़ी दर से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के भुगतान किए जाने पर सरकार के खजाने पर हर महीने के लगभग 296 करोड़ रु अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
राज्य के कर्मचारी जुलाई 2023 में फिर से महंगाई भत्ता में इजाफे के हकदार होंगे। जुलाई 2023 के महीने में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा किए जाने के बाद राज्य सरकार के द्वारा भी अपने कर्मचारियों को इस वृद्धि का फायदा देगी।
जुलाई के महीने में महंगाई भत्ते की वृद्धि का जो लाभ है यह लाभ पूर्व के वर्षों के जैसे ही अक्टूबर के महीने या नवंबर के महीने से नकद किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications