MP Govt : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जबलपुर में 548 करोड़ रु के अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। मुख्य मंत्री चौहान ने जिले के कटंगी में मंच से कहा कि वह कटंगीवासियों के अपार प्रेम के लिए धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने इस अवसर पर जबलपुर की 29 कालोनियों सहित प्रदेश भर की 2 हजार 792 कॉलोनियों को वैध करने का ऐलान करते हुए कहा कि गरीबों की मेहनत की कमाई को जाया नहीं जाने देंगे।

सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सपना है कि किसी भी गरीब को बिना जमीन और घर के नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब को जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिया जाएगा।
अभी जलबपुर में गरीबों के लिए 900 से अधिक घर बनाने जा रहे हैं, वहीं आगे भूमि ढूंढते जाएंगे और घर बनाते जाएंगे। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर ने सु-राज कॉलोनी योजना का शुभारंभ किया।
सीएम ने लाड़ली बहना योजना की राशि को धीरे धीरे 3,000 रु तक ले जाने की घोषणा की। इसके साथ ही महिलाओं को राजनीति में लाने के मकसद से राज्य की सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण करने की बात भी कही।
मुख्य मंत्री चौहान ने इस दौरान कहा कि बच्चों को हाई क्वॉलिटी शिक्षा देने के लिए प्रदेश में मुख्य मंत्री राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं। जिनमें लाइब्रेरी, लैब, स्मार्ट क्लास और प्ले ग्राउंड सभी व्यवस्थाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी भर्ती तो चल ही रही है। इसके साथ ही स्व-रोजगार योजनाएं भी चल रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्य मंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 8,000 रु से 10,000 रु हर महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से इस दौरान कहा गया है कि जल जीवन मिशन के तहत नल से हर घर शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जनता की लाइफ बदलने का कार्य कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications