
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रीठा साहिब के प्रसिद्ध जोड़ मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरकार के द्वारा रीठा साहिब धार्मिक स्थल के विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। सीएम धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका अरदास कराई और प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सीएम धामी को सिरोफा भेंट कर स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि रीठा साहिब एक बेहद ही पवित्र स्थल हैं।
उन्होंने कहा कि रीठा साहिब एक ऐसा पवित्र स्थान हैं, जहां गुरुनानक देव ने अपनी अलौकिक शक्ति से कड़वे रीठे में भी मिठास भर दी थी। जो दुनिया को प्रेम, समर्पण व सेवा का संदेश देता है।
सीएम धामी ने मेले के सफल आयोजन को लेकर कमेटी और स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जो मेले है। यह मेले हमारी लोक संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं।
सीएम धामी ने रीठा साहिब में लधिया नदी पर मोटर पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे राठी साहिब की बड़ी आबादी है उसको काफी सहूलियत मिलेगी।
इसके साथ ही मुख्य मंत्री धामी ने पेयजल की परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही है। यह पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर भी लगाया गया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद सीएम ने उससे लगे हुए गुरु गोरखनाथ मन्दिर का भी दर्शन किए।
इससे पूरे डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सीएम का गाज चन्योली पहुंचने पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर सीएम का अभिनंदन किया।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चम्पावत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा चले वो साइंस सिटी के क्षेत्र में हो या चले वो फल के क्षेत्र या शिक्षा आदि के क्षेत्र में हो।
सीएम ने कहा कि सरकार का यह प्रयत्न है कि जिले का सुदूरवर्ती क्षेत्र भी हर क्षेत्र में विकास की धारा से जुड़े और सभी लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंचे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
