MP : सरकार बेहद ही जल्द राज्य के ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में आवासहीनों के लिए सीएम जन आवास योजना लागू करेगी। इसमें भूखंड देने के अलावा हाइराइज बिल्डिंग बनाकर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य मंत्री जन आवास योजना में वे लोग पत्र होंगे। जिन लोगों के नाम पीएम आवास योजना में नहीं जुड़ पाए हैं।
शुक्रवार को यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस में दी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों का वक्त है, कानून-व्यवस्था चाकचौबंद रखें। उन्होंने कहा कि सावधानी में कोई कमी न आए।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य मंत्री आवास स्थित कार्यालय से वर्चुअली अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभ से जितने भी गरीब वंचित हैं, उनके लिए हम जल्द ही योजना लागू करने वाले हैं। जिनमें ऐसे व्यक्तियों की सूची बनेगी। आप सभी ध्यान दें कि सूची बनाने में कोई अनैतिक काम न शुरू हो जाए।
उन्होंने कहा कि इस बार ग्वालियर से 10 सितंबर को लाड़ली बहनों के खातों में पैसे डालूंगा। सीएम शिवराज ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शांति समिति की बैठक कर जरूरी फैसले लें। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि आप भी समीक्षा करते रहें, ताकि त्योहार के समय कानून व्यवस्था बेहतर रहे।
सीएम ने फसलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी बारिश हो रही है जो खुशी की बात है, जो बेहद खुशी की बात है पर कुछ जगह पर सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का मिशन किसान कल्याण है। जहां भी कम बारिश के वजह से फसल को नुकसान हुई है, वहां राहत और फसल बीमा का पैसा देंगे।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविकता के आधार पर आकलन कर क्षतिपूर्ति देने का काम करें। उन्होंने कहा कि बिजली स्थिति अब सामान्य है पर अभी एक बार और समीक्षा की जाएगी। ऊर्जा विभाग के साथ-साथ कलेक्टर और कमिश्नर भी आपूर्ति की स्थिति देखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications