Chhoti Diwali 2025 Shubh Muhurat, Aarti & Puja Vidhi: दिवाली के 5 दिवसीय पर्व का शुभारंभ धनतेरस के साथ शनिवार (18 अक्टूबर) को हो गया। धनतेरस के अगले दिन यानी आज 19 अक्टूबर (रविवार) को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। हर साल दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

देश के कई राज्यों में छोटी दिवाली को काली चौदस, नरक चतुर्दशी, भूत चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ हनुमान जी की पूजा की जाती है, जबकि शाम में मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करके उनके नाम का दीपक जलाया जाता है।
छोटी दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2025 को शाम 5:47 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक रहेगा। वहीं, छोटी दिवाली की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 19 अक्टूबर को दोपहर 1:53 मिनट पर होगा और इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:46 मिनट पर होगा।
छोटी दिवाली के दिन पूजा कैसे करें?
सुबह जल्दी अभ्यंग स्नान करें। घर और मंदिर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। पूजा स्थल पर भगवान गणेश, लक्ष्मी जी और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र की स्थापना कर पूजा करें। देवी-देवताओं को फल, फूल, रोली, अक्षत और मिठाई आदि अर्पित करें। शाम को घर की चौखट पर और बाहर यमराज के निमित्त तेल का दीपक जलाएं, जबकि देवी-देवता के सामने 12 दीपक जलाएं।
दरअसल, छोटी दिवाली पर कुल 14 दीपक जलाए जाते हैं, जिनमें यम देवता का दीपक भी शामिल होता है। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें। इस दिन भगवान हनुमान की चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ माना गया है। अंत में आरती पढ़कर पूजा संपन्न करें। दिन खत्म होने से पहले दान जरूर करें।
छोटी दिवाली पर इन मंत्रों का करें जाप
अभ्यंग स्नान- अभ्यंगं कुर्वे प्रात: नरकप्राप्तये सदा। दामोदरप्रीतये च स्नानं में भवतु सिद्धिदम्।।
गणेश जी- ॐ गं गणपतये नमः
लक्ष्मी जी- ॐ महालक्ष्म्यै नमः
हनुमान जी- ॐ हं हनुमते नमः
यम दीपदान- मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह। त्रयोदशी दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम।।
दोहा
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् सुरेश्वरि। हरिप्रिये नमस्तुभ्यम्, नमस्तुभ्यम् दयानिधे।।
पद्मालये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं च सर्वदे। सर्व भूत हितार्थाय, वसु सृष्टिं सदा कुरुं।।
सब बोलो लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।।
भगवान गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय....
माता लक्ष्मी जी की आरती
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख सम्पत्ति दाता॥
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता॥
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता॥
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता॥
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता॥
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
मैया जो कोई जन गाता॥
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ओम जय लक्ष्मी माता॥
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications