Chhath Special Train: छठ पूजा की शुरुआत होने वाली है. यह 5 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगा. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के बहुत से लोग अपने घर के लिए यात्रा पर निकलते हैं. यह त्यौहार को मनाने के लिए लोग अपने घर जाते हैं. इसके लिए लोग ट्रेन से घर जाते हैं. चुंकि दिवाली के ठीक बाद ये त्यौहार पड़ता है तो यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है. इसके लिए हर साल रेलवे की किरकिरी होती है. लेकिन इस बार भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. क्योंकि दिवाली के बाद अब छठ के लिए 7000 ट्रेनें चलाईं जा रही.
मैनेजमेंट देखने पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने त्यौहारी सीजन में रेलवे का मैनेजमेंट देखन के लिए लिए व्यक्तिगत रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और किसी भी आवश्यक सुधार के लिए निर्देश जारी किए. उनकी अधिकारियों के साथ-साथ कई यात्रियों से भी बातचीत की और उनके अनुभवों और फीडबैक को सीधे तौर पर जाना. इसे उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है.

7000 से ज्यादा ट्रेनें चल रही
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार बहुत व्यवस्थित तरीके से तैयारियां की जा रही हैं. कुल 7,035 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. पिछली बार 4,500 ट्रेनें चलाई गई थीं. इसके साथ ही स्टेशन के बाहर टिकट की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग व्यवस्थित तरीके से वहां आ सकें और रुक सकें. इस बात का ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो.
दिवाली और छठ जैसे बड़े त्यौहारों को देखते हए रेलवे ने सात हजार से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चलाया है. ये ट्रेनें न केवल दीपावली के दौरान चल रहीं बल्कि छठ के लिए घर जाने वालों की सहायता करना जारी रखेंगी. केंद्रीय मंत्री ने सभी को छठ और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.
2024 में छठ पूजा कब है?
छठ पूजा चार दिन तक चलने वाला त्यौहार है, जोकि हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. इस त्यौहार की शुरुआत दिवाली के छह दिन बाद होती है. इस त्यौहार में महिलाएं व्रत रखती है, जिसमें अपने संतान की सुख शांति और लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है जो कि 7 नवंबर तक की जाएगी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications