Chhath Puja 2025: दिवाली का महा उत्सव खत्म होने के साथ ही अब छठ पर्व के तैयारी की शुरुआत हो चुकी है। छठ पर्व बिहार-झारखंड में मनाया जाने वाला महापर्व है। बिहार-झारखंड के अलावा देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में भी हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है। यह पर्व चार दिन का होता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से यह चार दिन का पर्व शुरू होता है और सप्तमी तिथि को समाप्त होता है। ऐसे में देखें तो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की समाप्ति के उपरांत शुक्ल पक्ष आज से सायंकाल से शुरू हो रहा है। 2025 में यह 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू होकर 28 अक्टूबर को सुबह के अर्घ्य के साथ खत्म होगा। दिपावली के बाद पड़ने वाली षष्ठी संध्या को अर्घ्य दिया जाता है और अगली सुबह सप्तमी के दिन सुबह का अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया जाता है।
36 घंटे का होता है व्रत
इस महापर्व पर शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले इस पर्व के पहले दिन व्रत करने वाली स्त्रियां पूरे पवित्रता और शुद्धता के साथ गुड़ और चावल से बनी खीर और रोटी छठी मैया को भोग चढ़ाती है। इस प्रसाद को खाने के बाद स्त्रियां निर्जला व्रत की शुरूआत करती हैं। यह व्रत 36 घंटे का होता है। इस व्रत का परायण सुबह का अर्घ्य पड़ने के बाद होता है। तो चलिए जानते हैं कि छठ महापर्व पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? इसके अलावा जानते हैं कि चार दिनों के पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ...
छठ पर्व पर क्या खाएं क्या नहीं? (Chhath Puja Ke Vrat Mein Kya Khana Chahiye Kia Nahi)
नहाय-खाय वाले दिन लोगों पवित्र मन से स्नान कर लौकी की सब्जी उसके साथ अरहर की दाल और रोटी का सेवन करना चाहिए। उन्हें इस दिन किसी भी प्रकार की ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो की उनका पूजा में विघ्न पैदा करें।
व्रतियों को उस दिन प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। मांसाहारी भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कोई भी खाद्य पदार्थ जो कि तला भुना उसे खाने से बचना चाहिए। किसी भी बाहर की चीज यहां तक की पैकेट वाली चीजों को तो बिल्कुल खाने से बचना चाहिए। आजकल पैकेट वाली चीजों में या तो हमेशा प्याज लहसुन होता है या तो उसमें अंडें जैसी चीजों का मिश्रण होता हैं। शराब, कॉफी आदि का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
व्रत खोलने के बाद क्या खाएं?
व्रत खोलने के बाद आप कुछ हल्के फल और मेवा खा सकते हैं। फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स खाने से विटामन, मिनरल और प्रोटीन मिलेगा। इसलिए इन्हें व्रत खोलने के बाद जरूर थोड़ी मात्रा में खाएं। छठ का व्रत खोलने के बाद आप शकरकंद, आलू या कद्दू और लौकी जैसी चीजें खा सकते हैं। आप थोड़ा दाल भात भी खा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
