Chhath Puja 2025; Chhath Puja During Pregnancy (प्रेग्नेंंट महिलाएं छठ पूजा का व्रत कैसे करें): चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार (25 अक्टूबर) से नहाय-खाय के विधान के साथ होगा। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से छठ पूजा का महापर्व शुरू होता है। छठ पर्व 36 घंटे तक निर्जल व्रत रहकर किया जाने वाला एक महापर्व है। इसलिए इस खास समय में बहुत सारी बातों और विधि विधान का ध्यान रखा जाता है।

ऐसे में एक आम व्यक्ति के लिए छठ पर्व करना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि कोई गर्भवती महिला इस महापर्व को करना चाहे तो उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे विधि-विधान के साथ करना चाहिए? क्योंकि एक गर्भवती महिला के लिए 36 घंटे का निर्जल व्रत रहकर इस पर्व को करना बहुत कठिन है। तो चलिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में छठ पूजा करना चाहिए या नहीं? यदि करना चाहिए तो गर्भवती महिलाओं को कैसे रखना चाहिए ...
प्रेग्नेंट महिलाएं छठ व्रत में क्या खाएं (Pregnant Mahilayen Chhath Vrat Me Kya Khayen)
- छठ महापर्व चूंकि व्रत होता है, ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसा निर्जल कठोर व्रत करना सही नहीं है। हालांकि यदि कोई प्रेगनेंट महिला करना चाहती है तो उसे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद व्रत करनी चाहिए और व्रत निर्जला न रखें।
- डॉक्टर की सलाह से प्रेग्नेंट महिलाएं फलाहार या हल्का तरल आहार (जैसे नारियल पानी, दूध, फल, साबूदाना) ले सकती हैं।
- व्रत के दौरान फल, नारियल और नींबू का पानी पीते रहें।
प्रेग्नेंसी में महिलाएं छठ पूजा कैसे करें? (Pregnancy Me Chhath Puja Vrat Kaise Kare)
- गर्भवती महिलाओं को छठ पर्व में बहुत सावधानी बरती चाहिए।
- किसी भी प्रकार के भारी चीजों को उठाने या भारी काम को करने से बचना चाहिए।
- पूजा की तैयारी, प्रसाद बनाना आदि काम परिवार के सदस्यों से करवाएं।
- प्रेग्नेंट महिलाएं चार दिनों की पूजा के दौरान छठ मइया की कथा सुनें, भजन सुनें।
- मन ही मन छठ मइया से अपने बच्चे की दीर्घायु और स्वस्थ उत्तम जीवन की प्रार्थना करें।
- पूजा के दौरान कम समय के लिए संध्या अर्घ्य और सुबह का अर्घ्य देना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को पूरे समय के लिए खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है।
- गर्भवती महिलाएं भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रहना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications