Chhath Puja 2024 School Holidays: छठ पूजा का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस साल छठ पूजा 7 नवंबर को मनाई जाएगी। छठ पूजा के मौके पर पर देश के कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

छठ पूजा पर इन जगहों पर स्कूलों की होगी छुट्टी
बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में छठ पर्व को कई लोग मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस पूजा में महिलाएं व्रत रखना, नदियों में स्नान करना, और सूर्यास्त और सूर्योदय के समय सूर्य देव की पूजा करने वाले सभी कार्यों को पूरी निष्ठा से करती हैं। इस दिन पर कई स्कूलों में छुट्टी भी रहती है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने एक आधिकारिक घोषणा में बताया कि दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर को छठ पूजा के लिए हॉलिडे रखने का ऐलान किया है। इस दिन स्कूलों के साथ-साथ दिल्ली के ऑफिस भी बंद रहेंगे। इसके अलावा बिहार सरकार ने छठ पूजा के लिए चार दिनों की स्कूल छुट्टी की जानकारी दी है। बिहार में 6 नवंबर से 9 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
उत्तर प्रदेश में भी अधिकतर स्कूल 7 नवंबर को बंद रहेंगे लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक स्कूलों में छुट्टी की कोई जाकारी नहीं दी है।
बैंकों में कब रहेगी छुट्टी?
इस साल छठ जैसे क्षेत्रीय त्योहार पर भी आरबीआई ने छुट्टी दी है। ऐसे में कई राज्यों में बैंक ब्रांच लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक छुट्टियों की कैलेंडर लिस्ट में राज्यों और उन दिनों का पूरा डिटेल दिया गया है जब नवंबर 2024 के महीने में बैंक बंद रहेंगे। 7 नवंबर (गुरुवार) छठ पूजा के मौके पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 नवंबर को छठ पूजा और वंगाला महोत्सव के कारण बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 9 नवंबर को सेकेंड सटरडे की वजह से देश भर में बैंकों में छुट्टी रहेगी और 10 नवंबर को देश भर में रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
इस दिन मनाया जाएगा छठ पूजा का पर्व
आपको बता दें कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता को समर्पित एक चार दिवसीय व्रत है। छठ पूजा में सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है और उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाती है। यह माना जाता है कि छठ पूजा की शुरुआत रानी कर्णवती ने की थी। उन्होंने सूर्य देवता से प्रार्थना की थी कि उनके पुत्र स्वस्थ हो जाएं। तब सूर्य देवता प्रसन्न हुए और उनके पुत्र स्वस्थ हो गए। तभी से छठ पूजा मनाई जाने लगी। छठ पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है और इस साल 2024 में षष्ठी तिथि 7 नवंबर दिन गुरुवार को तड़के सुबह (पूर्वाहन) 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और 8 नवंबर दिन शुक्रवार को तड़के सुबह (पूर्वाहन) 12 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।
ऐसे उदया तिथि के अनुसार, छठ पूजा का पर्व 7 नवंबर दिन गुरुवार को ही मनाया जाएगा और छठ पूजा संपन्न करने के लिए इस तरह से शाम के समय का अर्घ्य 7 नवंबर को और सुबह का अर्घ्य 8 नवंबर को दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
